राष्ट्रीय

भारत में छप चुका है 100000 रुपए का नोट

भारत में छप चुका है 100000 रुपए का नोट
x
10000 Rupees Note in India: इन दिनों हम नोट की बात करने जा रहे हैं क्योंकि वर्तमान समय की सबसे बड़ी मुद्रा 2000 रुपए का नोट बंद होने वाली है.

10000 rupee note: इन दिनों हम नोट की बात करने जा रहे हैं क्योंकि वर्तमान समय की सबसे बड़ी मुद्रा 2000 रुपए का नोट बंद होने वाली है। नोटबंदी के पूर्व सबसे बड़ी मुद्रा के रूप में 1000 का नोट चलन में था। लेकिन नोटबंदी के बाद सरकार ने जब नए नोट जारी किए उस समय सबसे बड़ी मुद्रा के रूप में 2000 का नोट लाया गया। अब इसे भी बंद किया जा रहा है। लेकिन क्या आपको पता है इसके पहले 2000 से भी बड़ी 100000 रुपए का नोट छापा जा चुका है। आइए कुछ इस तरह के नोटों के बारे में जानकारी प्राप्त करें

बंद होने वाला है 2000 का नोट

लोग 2000 के इस नए नोट को देखकर काफी खुश हो रहे थे। नोट को लेकर आने जाने में भी काफी सहूलियत हो रही थी। लेकिन अब एक बार फिर सरकार ने इसे बंद करने का फैसला लिया है। इसके लिए 30 सितंबर 2023 की डेट फिक्स की गई है। इस दौरान कोई भी 2000 का नोट रखने वाला व्यक्ति बैंक में ले जाकर जमा करवा सकता है।

छप चुके हैं 5000 का नोट

हम लोगों ने 2000 रूपये के नोट तो देख लिए हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि 1954 में 5000 रेपए का नोट जारी किया गया था। अगर नहीं पता है तो आज से जानकार हो जाइए की 2000 से बड़ी नोट भी अपने देश में छप चुकी है।

छप चुका है 10000 का नोट

जब हम बात 2000 या 5000 रुपए के नोट की कर रहे हैं ऐसे में अब हम आपको बताना चाह रहे हैं कि देश में वर्ष 1938 और 1954 में 10,000 रुपए के नोट छापे गए थे। बाद में इन्हें बंद भी कर दिया गया था।

लेकिन बताते हैं कि एक बार फिर 1954 में 1000, 5000 और 10000 रुपए के नोट फिर मार्केट में उतारे गए। लेकिन वर्ष 1978 में मोरारजी देसाई की सरकार ने इन नोटों को बंद कर दिया।

कब छापा गया 1 लाख रुपए का नोट

जानकारी के अनुसार नेताजी सुभाष चंद्र बोस आजाद हिंद सरकार का गठन कर चुके थे। उन्होंने 100000 रूपए के नोट को चलन में लाया। इस नोट को आजाद हिंद बैंक ने जारी किया था। इस नोट को विश्व के 10 देशों ने अपना समर्थन भी दिया था। मतलब विश्व के 10 देशों में इस नोट को चलाया जा सकता था।

Next Story