
RRC Group D Recruitment 2019: रेलवे के 1 लाख पदों पर आज से शुरू होगा आवेदन, ऐसे करें APPLY

भारतीय रेलवे कल, 12 मार्च से 1 लाख लेवल 1 ग्रुप डी की नौकरियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा। 1 लाख लेवल 1 ग्रुप डी के पदों को भरने के लिए भर्ती अभियान RRC द्वारा संचालित किया जाएगा न कि RRB द्वारा। इच्छुक उम्मीदवार रेलवे भर्ती सेल (RRC) की आधिकारिक साइट जैसे rrccr.com, rrcer.com, rrcecr.gov.in और अन्य क्षेत्रीय आरआरसी साइट्स के माध्यम से पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और विस्तृत सेंट्रलाइज्ड एम्प्लॉयमेंट नोटिस के साथ आवेदन भरने की लिंक 12 मार्च को शाम 5 बजे उपलब्ध होगी। 12 मार्च को शाम 5 बजे पता चल जाएगा की लेवल-1 (ग्रुप डी) के किस पद पर कितनी कितनी वैकेंसी निकली हैं।
ग्रुप डी के पदों में ट्रैक मेंटेनर ग्रेड IV, सहायक / विभिन्न तकनीकी विभागों में सहायक (इलेक्ट्रिकल, इंजीनियरिंग, मैकेनिकल और S&T विभाग), सहायक पॉइंटमैन और अन्य विभागों में स्तर 1 के पद शामिल हैं।
आवेदन करने के लिए सभी उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से कक्षा 10 पास होना आवश्यक है। इन पदों के लिए चयन कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) और शारीरिक दक्षता टेस्ट के आधार पर होगा।
CBT में 90 मिनट का ऑनलाइन टेस्ट होगा और इसमें 100 मल्टीपल च्वाइस प्रश्न होंगे। PET में, उम्मीदवार की शारीरिक क्षमताओं का परीक्षण कुछ कार्यों के साथ टेस्ट किया जाएगा।
भारतीय रेलवे ने हाल ही में 62,000 से अधिक ग्रुप डी या लेवल 1 पदों के लिए चयन प्रक्रिया के पहले चरण का समापन किया। आरआरबी ग्रुप डी भर्ती का पहला चरण सीबीटी था रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) द्वारा आयोजित किया गया था। दस्तावेज सत्यापन और शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) की आगामी प्रक्रिया रेलवे भर्ती सेल (आरआरसी) द्वारा आयोजित की जाएगी। भारतीय रेलवे ने एनटीपीसी रिक्तियों के साथ स्तर 1 की भर्ती की घोषणा की। आरआरबी 3 साल के अंतराल के बाद एनटीपीसी पदों के लिए भर्ती का आयोजन कर रहा हैं। आखिरी एनटीपीसी भर्ती 2015 में घोषित की गई थी और भर्ती प्रक्रिया 2017 में पूरी हुई थी।




