राष्ट्रीय

Rojgar Mela: रोजगार मेले में 70000 से ज्यादा बेरोजगारों को मिलेगी सरकारी नौकरी, फटाफट Date नोट कर ले

Rojgar Mela 22 July 2023
x

Rojgar Mela 22 July 2023

Rojgar Mela 22 July 2023: देश के प्रधानमंत्री का कहना है कि वह देश के बेरोजगारों को अवश्य नौकरी देगे। उनका कहना है कि युवाओ को नौकरी मिले वह आगे बढ़े तभी देश उन्नति करेगा।

Rojgar Mela 22 July 2023: देश के प्रधानमंत्री का कहना है कि वह देश के बेरोजगारों को अवश्य नौकरी देगे। उनका कहना है कि युवाओ को नौकरी मिले वह आगे बढ़े तभी देश उन्नति करेगा। पीएम मोदी ने 22 अक्टूबर 2022 से 2023 के अंत तक 10 लाख सरकारी नौकरियां देने के लक्ष्य रखा है। इसके लिए रोजगार मेला शुरू किया। अब तक 6 रोजगार मेले लग चुके हैं। अब 7वां रोजगार मेला लगने वाला है। यह मेला 22 जुलाई को देश के 45 स्थानों में लगाया जायेगा। जिसमें करीब 70 हजार से ज्यादा देश के बेरोजगारों को रोजगार दिये जाने की तैयारी है। इस रोजगार मेले में केन्द्रीय मंत्री में शामिल होंगे।

4.33 लाख को मिल चुकी नौकरी

देश के प्रधानमंत्री द्वारा रोजगार मेला लगवाकर बेरोजगारां को रोजगार उपलब्ध करवाया जा रहा है। रोजगार मेले का आयोजन ने 22 अक्टूबर 2022 को किया गया। तब से अब तक रोजगार मेले के छह चरण हो चुके हैं। जिसमें करीब 4.33 लाख बेरोजगारों को रोजगार मिला है। इस बार करीब 70 हजार से ज्यादा युवाओं को रोजगार दिया जायेगा।

जाने कब-कब लगा रोजगार मेला

जानकारी के अनुसार पहला रोजगार मेला 22 अक्टूबर 2022 को लगाया गया। इसके बाद दूसरा रोजगार मेला 22 नवंबर 2022 को, तो वहीं तीसरा रोजगार मेला 20 जनवरी 2023 को लगा था। इसी तरह चौथा रोजगार मेला 13 अप्रैल 2023 को, पांचवां रोजगार मेला 16 मई 2023 को तथा छठां रोजगार मेला 13 जून 2023 को लगाया गया था।

रोजगार मेले में शामिल होंगे केन्द्रीय मंत्री

जानकारी के अनुसार रोजगार मेले का आयोजन देश के कई राज्यां तथा शहरों में होगा। ज्यदातर जगहां में केंद्रीय मंत्री मौजूद रहेंगे। मिली जानकारी के अनुसार पशुपति पारस पटना, पुरषोत्तम रूपाला वडोदरा, मनसुख मांडविया अहमदाबाद, भूपेंद्र यादव फरीदाबाद, अनुराग सिंह ठाकुर शिमला, प्रल्हाद जोशी बेंगलुरु, डॉ. वीरेंद्र कुमार सागर, स्मृति ईरानी और पीयूष गोयल मुंबई, नितिन गडकरी नागपुर, हरदीप सिंह पुरी चंडीगढ, अश्निनी वैष्णव जयपुर, जी किशन रेड्डी सिकंदराबाद के रोजगार मेले में मौजूद रहेंगे।

Next Story