राष्ट्रीय

UP Weather: गंगा, यमुना, शारदा नदी खतरे के निशान के ऊपर, अगले 24 घंटे यूपी के इन जिलों में होगी भारी बारिश

UP Weather Forecast Tomorrow
x
उत्तर प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा | UP Weather Forecast Tomorrow: Uttar Pradesh के नागरिको के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है।

उत्तर प्रदेश में कल मौसम कैसा रहेगा | UP Weather Forecast Tomorrow: Uttar Pradesh के नागरिको के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के पड़ोसी पहाड़ी राज्यों और राज्य में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही वर्षा से उत्तर प्रदेश में नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गंगा नदी बदायूं जिले में कछला पुल और यमुना नदी मावी में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। गढ़मुक्तेश्वर में गंगा, मुरादाबाद में रामगंगा और मावी में यमुना के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। शारदा नदी लखीमपुर खीरी में खतरे के निशान के पास पहुंच गई है।

बता दें की पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश और हथिनीकुंड बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण गौतमबुद्धनगर जिले में यमुना का जलस्तर भी तेजी से बढ़ा है। जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों के दौरान कई जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई।

प्रदेश के जिन जिलों में भारी बारिश हो रही है उनमे मेरठ, एटा, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत, फिरोजाबाद, बिजनौर, बदायूं, औरैया, इटावा, रामपुर, बरेली, आगरा, बाराबंकी, मुरादाबाद, फर्रूखाबाद, कासगंज, लखनऊ, सम्भल और अलीगढ़ शामिल हैं।

Uttar Pradesh Weather Forecast

जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश में अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर तेज वर्षा भी हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में भी कई स्थानों पर अगले दो दिन में मध्यम से भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान है।

Next Story