राष्ट्रीय

कोरोना महामारी को लेकर राहत भरी खबर, अब भारत में सिर्फ एक ही वेरिएंट घातक

कोरोना महामारी को लेकर राहत भरी खबर, अब भारत में सिर्फ एक ही वेरिएंट घातक
x
कोरोना महामारी को लेकर राहत भरी खबर, अब भारत में सिर्फ एक ही वेरिएंट घातक Delhi/ दिल्ली : कोरोना महामारी से पूरे देश में पसरे कोहराम के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। WHO (विश्व स्वास्थ संगठन)  ने  मंगलवार को कहा की भारत में अब बस एक वैरिएंट ही चिंता का विषय है, जबकि बाकी दो स्ट्रेन का खतरा कम हो गया है। इसे 'डेल्टा'  वेरिएंट कहा जा रहा है। 

Delhi/ दिल्ली : कोरोना महामारी से पूरे देश में पसरे कोहराम के बीच एक अच्छी खबर सामने आई है। WHO (विश्व स्वास्थ संगठन) ने मंगलवार को कहा की भारत में अब बस एक वैरिएंट ही चिंता का विषय है, जबकि बाकी दो स्ट्रेन का खतरा कम हो गया है। इसे 'डेल्टा' वेरिएंट कहा जा रहा है।

बता दें की यह वही वेरिएंट है जिसके कारण पूरे देश में कोरोना महामारी के दूसरी वेव आई थी। इस वेरिएंट को B.1.617 कहा जाता है। यह कोरोना का ट्रिपल म्यूटैंट वेरिएंट है।

कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तीसरे हफ्ते कमी आई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मार्च 2021 की शुरुआत के बाद से मौत के मामले पहली बार कम हुए हैं। पिछले 24 घंटो में 3200 के करीब मरीजों की मौत हुई, जो की मार्च के बाद सबसे कम है।

अब तक भारत में कोरोना से कुल मौतों की संख्या 3,35,102 हो गई है। जो की दक्षिण एशिया में सबसे अधिक है। इस वक्त देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 18 लाख के करीब है। देश भर में अब कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 21,85,46,667 हो गया है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story