राष्ट्रीय

राहत : भारत में 63 दिनों बाद मिले कोरोना के एक लाख से कम मरीज

राहत : भारत में 63 दिनों बाद मिले कोरोना के एक लाख से कम मरीज
x
COVID-19 Update (8 June 2021): कोरोना महामारी को लेकर अच्छी खबर है। अब देश में 63 दिनों बाद दैनिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मामले 1 लाख के नीचे आ गए है। भारत में पिछले 24 घंटो में COVID19 के केवल 86,498 नए मामले सामने आये है। जो की पिछले कुछ दिनों पहले 4 लाख का आकड़ा के ऊपर का अकड़ा छू रहे थे। यह राहत भरी खबर है।

COVID-19 Update (8 June 2021): कोरोना महामारी को लेकर अच्छी खबर है। अब देश में 63 दिनों बाद दैनिक कोरोना पॉजिटिव मरीजों के मामले 1 लाख के नीचे आ गए है।

भारत में पिछले 24 घंटो में COVID19 के केवल 86,498 नए मामले सामने आये है। जो की पिछले कुछ दिनों पहले 4 लाख का आकड़ा के ऊपर का अकड़ा छू रहे थे। यह राहत भरी खबर है।

पिछले 24 घंटो में 2,123 मरीजों ने तोडा दम

2,123 नई मौते भी दर्ज की गई है। स्वस्थ्य मंत्रालय के अनुसार अब तक कोरोना महामारी के कारण 3,51,309 हो गई है।

पिछले 24 घंटो में 1,82,282 हुए रिकवर

1,82,282 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,73,41,462 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 13,03,702 है।

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 33,64,476 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 23,61,98,726 हुआ।

छत्तीसगढ़ में मिले 1,285 नए मामले

छत्तीसगढ़ (Chattisgarh) में सोमवार (7 June) को COVID-19 के 1,285 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 3,119 लोग डिस्चार्ज हुए और 26 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई।अब प्रदेश में कुल सक्रिय मामले (Active Cases) की संख्या 21,090 है। अब तक छत्तीसगढ़ में इस महामारी के चलते कुल 13,243 लोगो की मृत्यु हो गई।

मध्य प्रदेश में मिले 571 नए मामले

मध्य प्रदेश में सोमवार (7 June) को COVID19 के 571 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,782 लोग डिस्चार्ज हुए और 32 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। अब प्रदेश में कुल सक्रिय मामले (Active Cases) की संख्या 8,860 हो गई है। अब तक कोरोना महामारी के चलते प्रदेश के कुल 8,369 मृत्यु हो गई है।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story