राष्ट्रीय

IMD Weather Forecast: मुंबई, ठाणे, पुणे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी

Sanjay Patel
19 July 2023 11:20 AM GMT
IMD Weather Forecast: मुंबई, ठाणे, पुणे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी
x
IMD Weather Forecast Mumbai Red Alert: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने बुधवार को मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया है। यह अगले दो दिनों तक येलो अलर्ट के रूप में दिखाई देगा। यहां भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्णवाणी मौसम विभाग ने की है।

Mumbai IMD Weather Red Alert: इंडिया मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट ने बुधवार को मुंबई में रेड अलर्ट जारी किया है। यह अगले दो दिनों तक येलो अलर्ट के रूप में दिखाई देगा। यहां भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्णवाणी मौसम विभाग ने की है। कोंकण और मुंबई समेत राज्य के अन्य हिस्सों में सोमवार से हो रही बारिश अभी कम नहीं हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक इसी तरह की तस्वीर लोगों को देखने को मिलेगी। यानी कि बारिश का क्रम अभी बना रहेगा।

IMD Red Alert: पालघर जिले में भारी बारिश की चेतावनी

भारत मौसम विज्ञान विभाग और क्षेत्रीय मौसम विभाग और क्षेत्रीय मौसम विभाग मुंबई के माध्यम से पालघर जिले में 20 जुलाई तक भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही रेड अलर्ट की घोषणा भी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार के लिए पालघर, रायगढ़, पुणे, सतारा के घाट इलाके में अलग-अलग जगहों पर रेड अलर्ट दिया गया है।

Mumbai Rains Updates: मुंबई बारिश अपडेट्स

मुंबई में सोमवार से बारिश का क्रम शुरू हुआ जो अनवरत बना हुआ है। आज सुबह मुंबई ओर ठाणे में भी भारी बारिश होने की खबर है। मौसम विभाग ने मंगलवार को मुंबई में सुबह 8.30 बजे तक 24 घंटे में सांताक्रूज में 119 मिमी और कोलाबा में 106 मिमी बारिश दर्ज की है। जबकि दहिसर में 93 मिमी, राम मंदिर में 82.5 मिमी, चेंबूर में 70.5 मिमी, विद्याविहार में 106.5 मिमी, बायकुला में 81 मिमी, सीएसएमटी में 111 मिमी और सायन में 91 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

IMD Orange Alert: यहां के लिए जारी किया ओरेंज अलर्ट

भारत मौसम विभाग ने मुंबई में बुधवार को ओरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां कुछ स्थानों पर भारी से भारी बारिश होने की संभावना जताई गई। मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र के कोंकण, मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ के कुछ हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। चार जिलों पालघर, रायगढ़, पुणे, सतारा को रेड अलर्ट दिया गया है। जबकि मुंबई, ठाणे, नासिक, रत्नागिरी, कोल्हापुर, यवतमाल, चंद्रपुर, गढ़चिरौली जिलों के लिए ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती स्थिति बनने से महाराष्ट्र समेत मध्य भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश की आशंका जताई है।

Next Story