राष्ट्रीय

रतन टाटा को मिली जान से मारने की धमकी, लेकिन आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही पुलिस; जानिए क्यों...

Ratan Tata get death threats
x

Ratan Tata get death threats

Ratan Tata Gets Life Threats :देश के उद्योगपति रतन टाटा को जान से मारने की धमकी दी गई है। मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में धमकी भरा कॉल किया गया था। मामले में पुलिस ने आरोपी का पता लगा लिया है।

Ratan Tata Gets Life Threats : Tata Group के पूर्व चेयरमैन और उद्योगपति रतन टाटा (Ratan Tata) को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी फोन कॉल के जरिए मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में दी गई है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने एक्शन लेते हुए रतन टाटा की सुरक्षा बढ़ा दी। साथ ही धमकी देने वाले आरोपी का पता भी लगा लिया है। लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। जानिए क्यों..

पहले जानिए आरोपी ने रतन टाटा को क्या धमकी दी थी

मुंबई पुलिस के कंट्रोल रूम में एक फोन आता है। जिसमें रतन टाटा को जान से मारने की धमकी दी जाती है। धमकी देने वाले ने कॉल में कहा कि रतन टाटा की सुरक्षा बढ़ा दी जाय, नहीं तो उनका भी हश्र साइरस मिस्त्री (Cyrus Mistry) के जैसा होगा।

इस कॉल के बाद मुंबई पुलिस फौरन एक्शन पर आ गई और अरबपति रतन टाटा की सुरक्षा बढ़ा दी। आरोपी को पकड़ने के लिए एक स्पेशल टीम का गठन कर उसे जांच सौंपा गया। जांच में साइबर सेल और टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर की मदद ली गई और आरोपी को खोल लिया गया।

मुंबई पुलिस ने रतन टाटा को धमकी देने वाले शख्स का पता लगा लिया। उसकी लोकेशन कर्नाटक में पाई गई, जबकि वह पुणे का रहने वाला था। पुलिस ने शख्स की गिरफ्तारी के लिए उसके पुणे स्थित आवास में दबिश दी। तो पता चला कि धमकी देने वाला पिछले 5 दिनों से लापता है। पत्नी ने इसकी शिकायत भी पुणे के भोसरी पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी।

रतन टाटा को धमकी देने वाले की गिरफ्तारी नहीं

लेकिन शख्स के बारे में जो बात पता चली उस पर पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई। शख्स के परिवार और रिशतेदारों से पूछताछ की तो पता चला कि वह सिजोफ्रेनिया से पीड़ित है और उसने बिना बताए किसी के घर से वह फोन लिया और रतन टाटा को धमकी देने वाला कॉल कर दिया। शख्स की बीमारी को देखते हुए पुलिस ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करने का फैसला लिया है।

उद्योगपतियों को पहले भी मिलती रही है धमकी

किसी उद्योगपति को धमकी मिलने का यह कोई पहला मामला नहीं है। इसके पहले भी देश के कई बड़े कारोबारियों को जान से मारने की धमकियां (Death Threats) मिल चुकी हैं। हाल ही में एशिया के सबसे अमीर और देश के सबसे बड़े उद्योगपति रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को भी ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी ने फिरौती की मांग की थी।

रतन टाटा को धमकी देने वाला शख्स फाइनेंस में MBA और इंजीनियरिंग डिग्रीधारक है। लेकिन वह सिजोफ्रेनिया की बीमारी से पीड़ित है। इस वजह से पुलिस ने न उसकी गिरफ्तारी की और न ही कोई लीगल एक्शन लिया।

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Aaryan Puneet Dwivedi | रीवा रियासत

Next Story