राष्ट्रीय

Coronavirus से लड़ने के लिए रतन टाटा ने PM केयर्स फंड में की 500 करोड़ रूपए के दान की घोषणा

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:48 AM IST
Coronavirus से लड़ने के लिए रतन टाटा ने PM केयर्स फंड में की 500 करोड़ रूपए के दान की घोषणा
x
Coronavirus: देश में Coronavirus के बढ़ते खतरे को देखते हुए देश की नामचीन शख्सियतें अब मोर्चा संभाल रही है। इससे लिए मुल्क की बड़ी

Coronavirus: देश में Coronavirus के बढ़ते खतरे को देखते हुए देश की नामचीन शख्सियतें अब मोर्चा संभाल रही है। इससे लिए मुल्क की बड़ी हस्तियों ने अपने खजाने खोल दिए हैं और COVID-19 से लड़ने का मंसूबा बना लिया है। पिछले कुछ दिनों से लगातार विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े मशहूर लोग COVID-19 के लड़ने के लिए दान करने में लगे हुए हैं। शनिवार को देश के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा ने इस बीमारी के निपटने के लिए 500 करोड़ रुपए का दान देने की घोषणा की है। उन्होंने अपनी सोशल मीडिया पोस्ट पर इस महामारी से निपटने के लिए इस धनराशि को देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में उन लोगों तक जरूरी साजो-सामान पहुंचाना बेहद आवश्यक है जो अपनी जान जोखिम में डालकर इस बीमारी से मुकाबला कर रहे हैं। यह बेहद मुश्किल चुनौती है, जिसका मानव जाति मुकाबला कर ही है। रतन टाटा ने कहा कि उनका समूह सभी प्रभावित समूहों की सुरक्षा और उनको सशक्त बनाने के लिए पांच प्रमुख क्षेत्रों के लिए 500 करोड़ रूपए की धनराशि दे रहा है।

COVID-19 से सबसे आगे की लाइन में मुकाबला कर रहे स्वास्थ्यकर्मियों के लिए व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण।

COVID-19 के मामले बढ़ने पर उपचार के लिए श्वसन तंत्र।

COVID-19 की जांच ज्यादा लोगों में करने के लिए जांच के उपकरण।

संक्रमित मरीज के उपचार के लिए माड्यूलर उपचार सुविधा।

स्वास्थ्यकर्मियों और आम आदमी को इसके संबंध में जानकारी और ट्रेनिंग देना।

रतन टाटा ने कहा कि भारत और दुनिया के तमाम देशों के वर्तमान हालात काफी चिंताजनक है और इस मामले में तुरंत एक्शन लेने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि टाटा ट्रस्ट, टाटा संस और टाटा ग्रुप की कंपनियां स्थानीय और वैश्विक स्तर पर और सरकार के साथ भी इस संकट से लड़ने के लिए साथ खड़ी हुई है। वह इन सबके साथ मिलकर वंचित वर्ग तक पहुंचने का प्रयास करेंगे। उन्होंने ऐसे लोगों के प्रति आभार भी व्यक्त किया, जो इस महामारी से अपनी जान जोखिम में डालकर लड़ रहे हैं।

इस महामारी से लड़ने के लिए कई बड़ी हस्तियों ने हाथ बढ़ाया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में प्रारंभिक 5 करोड़ रूपए का दान दिया है। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सस्ते वेंटीलेटर उपलब्ध करवाने की बात कही है। बजाज ग्रुप ने इस महामारी से लड़ने के लिए 100 करोड़ रुपए देने की घोषणा की है।

Next Story