राष्ट्रीय

यहां हुए 15 IAS अधिकारियों के ताबड़तोड़ तबादले, बदल गए कई कलेक्टर, फटाफट से जानें आपके जिले के कौन हैं नए DM?

MP IAS Transfer List 2022
x
IAS Transfer List 2022: सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय वन सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का ट्रांसफर किया है।

IAS Transfer List 2022: सामान्य प्रशासन विभाग छत्तीसगढ़ द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय वन सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा के कई अधिकारियों का ट्रांसफर किया है। इसमें 2 जिलों के कलेक्टर भी बदल दिए गए हैं। जारी की गई तबादला सूची में 15 अफसरों का नाम शामिल है। छत्तीसगढ़ सरकार ने बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था के उद्देश्य से कई अधिकारियों को बदला है। जारी किए गए आदेश में अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल में समय रहते आमद देने के लिए आदेशित किया है।

आइए देखें किसे कहा भेजा गया

टोपेश्वर वर्मा सचिव खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार आयुक्त खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण है। पर अब संचालक जनजीवन मिशन को जल जीवन मिशन संचालक के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। अब इन्हें सचिव तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौपत हुए तथा अन्य पूर्व के प्रभाव यथावत रखे हैं।

जनक प्रसाद पाठक को विशेष सचिव वन विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए संचालक नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

नरेंद्र कुमार दुग्गा को संचालक समग्र शिक्षा के साथ ही रजिस्टार कोऑपरेटिव सोसायटी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

प्रदुम सिंह एल्मा धमतरी कलेक्टर को आगामी आदेश पर्यंत प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य मंडी बोर्ड बनाया गया है।

रितेश कुमार अग्रवाल प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ पाठ्यपुस्तक निगम लिमिटेड अतिरिक्त प्रभार मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसाइटी रायपुर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ ही संयुक्त सचिव इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अभिजीत सिंह प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन तथा अतिरिक्त प्रभार संयुक्त सचिव गृह विभाग को संयुक्त सचिव गृह विभाग पर पदस्थ किया गया है।

इसी तरह सुश्री दिव्या उमेश मिश्रा को वर्तमान कर्तव्यों के साथ ही संयुक्त सचिव उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।

रणवीर शर्मा को संयुक्त सचिव कृषि विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य जल ग्रहण क्षेत्र प्रबंधन एजेंसी रायपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

अजीत बंसल आवासीय आयुक्त छत्तीसगढ़ भवन नई दिल्ली को अस्थाई रूप से आगामी आदेश कलेक्टर जिला नारायणपुर पदस्थ किया गया।

ऋतुराज रघुवंशी कलेक्टर जिला नारायणपुर को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यंत कलेक्टर जिला धमतरी बनाया गया है।

डी राहुल वेकट को उप सचिव सामान्य प्रशासन विभाग को अस्थाई रूप से उप सचिव आवास एवं पर्यावरण विभाग मैं पदस्थ किया गया।

श्रीमती तूलिका प्रजापति को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ ही प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ राज्य दुग्ध महासंघ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया।

भगवान सिंह उईके को अपर कलेक्टर अंतागढ़ जिला कांकेर पदस्थ किया गया है।

इसी तरह चंद्रकांत वर्मा को प्रबंध संचालक छत्तीसगढ़ मेडिकल सर्विसेज कॉरपोरेशन रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया।

सुश्री रेना जमील को अनुविभागीय अधिकारी जिला शक्ति को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलरामपुर पर पदस्थ किया गया।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story