राष्ट्रीय

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022: प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को मुफ्त में मिलेगा स्मार्टफोन

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना 2022: प्रदेश की करोड़ों महिलाओं को मुफ्त में मिलेगा स्मार्टफोन
x
Rajasthan Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022: राजस्थान डिजिटल सेवा योजना के तहत सरकार करोड़ों महिलाओं को मुफ्त में स्मार्टफोन देने जा रही है।

Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022 Rajasthan News: डिजिटली करण को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार महिलाओं को मुफ्त में स्मार्टफोन देने जा रही है। इसके सम्बंध में राजस्थान (Rajasthan) के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने 23 फरवरी को अपने बजट भाषण में घोषण कर दी है। ऐसे में एक अनुमान के मुताबिक प्रद्रेश की करीब 1 करोड़ 33 महिलाओं को लाभान्वित किया जायेगा। मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना (Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022) के तहत महिलाओ को दिये जाने वाला स्मार्टफोन बिल्कुल फ्री हेगा। साथ ही 3 वर्ष तक इस फोन में इंटनेट कनेक्टिविटी भी फ्री में रहेगी।

Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022: कौन होगा पात्र

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना (Rajasthan Mukhyamantri Digital Seva Scheme 2022) के तहत जिन महिलाओं को मुफ्त में फोन दिया जाना है उनका नाम चिरंजीवी योजना (Chiranjeevi Yojana) में होना आवश्यक है। सरकार द्वारा स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि जिन महिलाओं का नाम चिरंजीवी योजना (Chiranjeevi Yojana) में पहले से जुड़ा हुआ है उन्हे ही इस योजना का लाभ दिया जाये।

Rajasthan Mukhyamantri Digital Seva Scheme 2022: क्या है उद्देश्य

सरकार का उद्देश्य है कि प्रदेश की महिलाएं भी स्मार्ट होकर डिजिटल सेवाओं के बारे में जानकारी रखें। आज सरकारी योजनाएं डिजिटल माध्यम से लोगों तक पहुंचे। मुफ्त में स्मार्टफोन देने से महिलाओं को समय पर सरकार की योजनाओं (Rajasthan Mukhyamantri Digital Seva Yojana 2022) के बारे में जानकारी हो जायेगी और वह योजनाओं का लाभ ले पायेंगी। फोन में ऐसे कई नम्बर मौजूद होगों जिनके माध्यम से महिलाएं योजना का लाभ न मिलने पर सीधे शिकायत भी कर पायेंगी। सरकार का मानना है कि इससे महिलाओं के अधिकार सुरक्षित होगें और पर लाभ मिलेगा।

Rajasthan Mukhyamantri Digital Seva: नही लिया जायेगा एक रुपया

राजस्थान के मुख्यमंत्री ने यह घोषणा करते हुए कहा कि चिरंजीवी योजना (Chiranjeevi Yojana) से जुडी प्रदेश की सभी महिलाओं के दिये जाने वाले फोन पर एक रूपया भी नहीं लिया जायेगा। साथ ही तीन वर्ष के लिए फ्री में इंटरनेट की सुविधा दी जायेगी। बहुत जल्दी ही आवेदन करने से जुड़े नियम जारी किये जायेंगे। जिसके लिए प्रदेश के आधिकारी काम कर रहे है। जैसे ही वेबसाइट पर यह जानकारी जारी की जायेगी इच्छुक महिलाएं आवेदन कर पायेंगी।

Next Story