राष्ट्रीय

Rajasthan Monsoon 2023 Date: राजस्थान में कब आएगा मानसून? मौसम विभाग ने दी जानकारी

Rajasthan Monsoon 2023 Date
x

Rajasthan Monsoon 2023 Date

Monsoon in Rajasthan: आज मौसम विभाग इतना सक्षम हो गया है कि वह मौसम के सटीक पूर्वानुमान लगाकर देशवासियों को उपलब्ध करवा रहे हैं।

Monsoon in Rajasthan, Rajasthan Monsoon 2023 Date, मानसून कब आएगा: आज मौसम विभाग इतना सक्षम हो गया है कि वह मौसम के सटीक पूर्वानुमान लगाकर देशवासियों को उपलब्ध करवा रहे हैं। जैसे-जैसे जून का महीना नजदीक आ रहा है लोगों के बीच मानसून की चर्चा शुरू हो चुकी है। मानसून कब आएगा इसको लेकर वैज्ञानिकों की भविष्यवाणी जानने को लोग बेताब है। बात अगर राजस्थान (Rajasthan Monsoon Date) की करें तो इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है। तापमान 40 के पार पहुंच चुका है। इन हालातों में मौसम वैज्ञानिक कह रहे हैं कि मानसून समय पर आएगा और पर्याप्त बारिश होगी।

कब तक राजस्थान पहुंचेगा मानसून Rajasthan Me Monsoon 2023 Kab se Shuru Hoga

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अरब सागर से उठने वाला मानसून 4 जून को केरल में प्रवेश करेगा। इसके बाद राजस्थान में मानसून की बारिश 25 से 30 जून के बीच हो सकती है । इस पर अभी कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता। मई के अंतिम दिनों में तय हो पाएगा की मानसून की क्या स्थिति रहेगी।

आमतौर पर भी देखा जाए तो राजस्थान मानसून पहुंचने में 25 से 30 दिन का समय लगता है। मानसून की पहली बारिश केरल में होती है। केरल में मानसून पहुंचने के लगभग 25-30 दिन बाद राजस्थान पहुंचता है। इस वर्ष मानसून थोड़ा आगे पीछे हो सकता है।

पिछले वर्ष मानसून 28 से 29 मई के बीच केरल में प्रवेश कर गया था। मानसून का दबाव भी पिछले वर्ष बहुत बढ़िया था। जिसकी वजह से लगातार देश के अन्य राज्यों में मानसून पहुंचता गया और समय पर बारिश होती गई।

क्या है राजस्थान के हालात
Monsoon Start Date In Rajasthan, Monsoon 2023

वर्तमान समय में राजस्थान में गर्मी का असर तेज होता दिख रहा है। लेकिन बीच-बीच में कुछ जगह अभी भी मौसम खराब हो रहा है। मंगलवार को राजस्थान के झालावाड़ तथा भीलवाड़ा समेत कई राज्यों में हल्की बारिश हुई है। उदयपुर में तेज हवाओं का दौर शुरू हो गया है। बताया जाता है कि यहां 15 मई से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस वजह से बीच-बीच में बादलों का डेरा दिखाई पड़ता रहता है।

Next Story