राष्ट्रीय

Rajasthan Gramin Olympic Registration 2023 | राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2023

Sanjay Patel
19 July 2023 2:13 PM IST
Rajasthan Gramin Olympic Registration 2023 | राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2023
x
Rajasthan Gramin Olympic Registration 2023 @rajolympic.rajasthan.gov.in : राजस्थान सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। युवाओं के लिए राजस्थान सरकार ग्रामीण ओलंपिक खेल 2023 का आयोजन कराने जा रही है।

Rajasthan Gramin Olympic Registration 2023 @rajolympic.rajasthan.gov.in: राजस्थान सरकार द्वारा विभिन्न प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं का संचालन किया जा रहा है। जिसका लाभ प्रदेश के युवाओं, महिलाओं, वृद्ध व किसानों को मिल रहा है। युवाओं के लिए राजस्थान सरकार ग्रामीण ओलंपिक खेल 2023 का आयोजन कराने जा रही है। इस खेल में शामिल होने के लिए युवा अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। यहां पर Rajasthan Gramin Olympic Registration 2023 से संबंधित आवश्यक जानकारियां आपको प्रदान की जा रही हैं।

Rajasthan Gramin Olympic Khel 2023 | राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल रजिस्ट्रेशन फॉर्म 2023

राजस्थान सरकार द्वारा हर वर्ष ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जाता है। इस खेल प्रतियोगिता में लाखों खिलाड़ी शामिल होते हैं। इस वर्ष राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेलों का आयोजन 5 अगस्त 2023 से किए जाएंगे। प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2023-24 के वित्तीय बजट में ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों के आयोजन हेतु 130 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

Rajasthan Gramin Olympic Khel 2023 Date

यहां पर बता दें कि वर्ष 2022 में राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल के आयोजन में काफी संख्या में खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। भाग लेने वाले कुल 29 लाख खिलाड़ियों में पुरुष 19 लाख थे, जबकि महिला खिलाड़ियों की संख्या 10 लाख थी। इस बार खेल महाकुंभ का आयोजन 5 अगस्त को किया जा रहा हैं जिसके लिए राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक के लिए रजिस्ट्रेशन प्रारंभ कर दिए गए हैं।

Rajasthan Gramin Olympic 2023 Objective

राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक 2023 आयोजित करने के पीछे सरकार का यह उद्देश्य है। सरकार द्वारा प्रदेश को राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में सक्षम बनाना है। प्रदेश में ओलंपिक खेलों को प्रोत्साहित करना है। राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक के अंतर्गत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को प्रोत्साहन प्रदान करना है।

Rajasthan Gramin Olympic 2023 Eligibility:

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शुरू की गई इस योजना से खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा। इस योजना के लिए केवल प्रदेश के खिलाड़ी ही अपना पंजीकरण कर सकते हैं। इसमें शामिल होने के लिए आयु का कोई बंधन नहीं है, किसी भी आयु का खिलाड़ी पंजीकरण कर सकता है। केवल ग्रामीण इलाकों में ही रहने वाले खिलाड़ी ही इसके लिए आवेदन करने के पात्र हैं।

Rajasthan Gramin Olympic 2023 Documents:

ग्रामीण ओलंपिक 2023 में शामिल होने के लिए खिलाड़ियों के पास यह दस्तावेज होना आवश्यक है। जिनमें उनका आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, स्थाई पता व मोबाइल नंबर होना चाहिए। प्रदेश सरकार के खेल मंत्री द्वारा राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए पोर्टल की शुरुआत कर दी गई है। जिसके तहत खिलाड़ी अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर पाएंगे। ग्रामीण ओलंपिक खेल के लिए ऑफलाइन मोड में भी आवेदन किए जा सकते हैं।

Rajasthan Gramin Olympic Registration Online Process:

इसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के लिए अभ्यर्थियों को सबसे पहले Rajasthan Gramin Olympic Registration की आधिकारिक वेबसाइट https://rajolympic.rajasthan.gov.in/ पर जाना होगा। जहां आपको होम पेज पर रजिस्ट्रेशन बटन पर क्लिक करना होगा। अब आपको अपना Rajasthan Gramin Olympic Registration Form को भरना होगा। पंजीकरण फार्म में नाम, पता, ग्राम पंचायत का नाम और फोटो को अपलोड करना होगा। इसके बाद आपको Submit बटन पर क्लिक करना होगा।

Rajasthan Gramin Olympic Registration Offline Process:

राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक 2023 में शामिल होने के लिए ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी कराए जा सकते हैं। ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदक को अपनी ग्राम पंचायत में जाना होगा। जहां से Rajasthan Gramin Olympic Registration Form प्राप्त कर सकते हैं। जिसमें मांगी गई समस्त जानकारियों को ध्यानपूर्वक भरकर आवेदन फॉर्म को भरना होगा। इसके बाद आपको समस्त जरूरी दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र आदि संलग्न करना होगा। अब आवेदन फॉर्म को वहीं पर जमा कर दें।

Next Story