राष्ट्रीय

Weather Alert! देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी, बर्फबारी और शीतलहर की चपेट में आएंगे कई राज्य

Weather Forecast News
x
Weather Forecast News: विगत 1 सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है।

MP Weather Forecast News: विगत 1 सप्ताह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। देश के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं कई राज्यों में धुंध और कोहरा बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश में बारिश के साथ ही धुंध और शीत लहर की आशंका भी जताई गई है। यही हाल बिहार का भी है।

बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन

दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना डिप्रेशन का क्षेत्र 8 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। ऐसे में उत्तर प्रदेश के साथ ही बिहार तमिलनाडु तथा दक्षिण भारत के 7 राज्यों में बारिश की संभावना जताई जा रही है। हिमाचल, उत्तराखंड और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर को लेकर अलर्ट जारी किया है।

कहां हो सकती है बारिश

देश के पंजाब और हरियाणा मे पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना मैदानी इलाकों में बारिश हो सकती है। बंगाल की खाड़ी पर बना डिप्रेशन जल्दी ही परिवर्तित होकर डीप डिप्रेशन में बदल जाएगा। ऐसे में 26 सुबह से लेकर 29 दिसंबर तक जैसे-जैसे तट की तरफ आगे बढ़ेगा बारिश की संभावना बढ़ जाएगी।

इसी तरह उत्तर प्रदेश और बिहार में बारिश की चेतावनी जारी गई है। बिहार में अगले 24 घंटे के अंदर बारिश की संभावना जताई। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि अगले 36 घंटे में उत्तर प्रदेश में मौसम साफ होने लगेगा। लेकिन कोहरे का असर इसके बाद भी मौजूद रहेगा। अधिकांश हिस्से के तापमान में गिरावट आएगी।

इन राज्यों में होगी बर्फबारी

मौसम विज्ञान विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है की राजधानी दिल्ली समेत उत्तर के अधिकांश राज्यों में शीतलहर का असर बढ़ेगा। हरियाणा पंजाब में बीते 24 घंटे से शीतलहर का प्रभाव बढ़ रहा है।

उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर, राजस्थान में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। यहां का तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। पंजाब के अमृतसर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लुधियाना, पटियाला, पठानकोट, गुरदासपुर और फरीदाबाद का तापमान 5 डिग्री। वही हरियाणा के अंबाला, करनाल, नारनौल, रोहतक, भिवानी और सिरसा का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री पर पहुंच गया है।

यहां धुंध और कोहरे का रहेगा असर

देश के जिन प्रदेशों में कई दिनों से बादल छाए हुए हैं लेकिन बारिश नहीं हुई है वहां धुंध और कोहरे का असर देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग के बताए अनुसार देश के उड़ीसा और पश्चिम बंगाल में धुंध और कोहरे के साथ बूंदाबांदी का असर रहेगा। अगले 24 घंटे में बंगाल के कई हिस्सों में घना कोहरा रहेगा। इसी तरह उत्तर प्रदेश में भी कोहरा रहेगा। असम, मेघालय, मणिपुर, नागालैंड और अरुणाचल प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा।

Next Story