
15 से 21 अप्रैल तक रेलवे ने की 45 TRAIN को चलाने की तैयारी..

15 से 21 अप्रैल तक रेलवे ने की 45 TRAIN को चलाने की तैयारी..
भोपाल। CORONAVIRUS से निपटने के लिए प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा दिए गए आदेश के बाद पूरे देश में 14 APRIL तक पूर्ण LOCKDOWN जारी है। वहीं LOCKDOWN के चलते भारतीय रेलवे ने अपनी तमाम मेल, एक्सप्रेस और पैसेंजर TRAIN का परिचालन रोक दिया था, इन TRAIN को 14 APRIL को लॉक डाउन हटने के बाद एक बार फिर से 15 APRIL, बुधवार से शुरू किया जा सकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि रेलवे की ओर से प्राथमिकता के आधार पर 45 से 65 TRAIN के परिचालन की तैयारी की गई है। रेलवे ने जिन TRAIN को चलाने की तैयारी की है, उनमें हावड़ा नई दिल्ली राजधानी, सियालदह-नई दिल्ली राजधानी, हावड़ा-मुंबई मेल, हावड़ा-कालका मेल, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस, हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस है।
लॉकडाउन के बीच मध्यप्रदेश में एस्मा लागू, सीएम शिवराज ने ट्वीट कर दी जानकारी
साथ ही हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस, हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस, सियालदह-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस और भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस शामिल हैं। फिलहाल इन सभी 45 से 65 TRAIN को 21 APRIL, मंगलवार तक एक हफ्ते के लिए चलाने की प्लानिंग की गई है।
इस बारे में रेलवे का कहना है कि अगर लॉक डाउन हटा तो, रेलवे ने 15 APRIL से रेल सेवा बहाल करने की तैयारी कर ली है। रेलवे बोर्ड से जारी आदेश के बाद पूर्व रेलवे की ओर से LOCKDOWN हटने के बाद ज्यादातर महत्वपूर्ण TRAIN को चलाने की तैयारी की है। इससे जुड़ी लिस्ट बना ली गई है। हालांकि फिलहाल 15 से 21 APRIL तक ही ट्रेन चलाने की लिस्ट तैयार की गई है। आखिरी फैसला सरकार के LOCKDOWN हटाने के बाद ही लिया जाएगा, लेकिन रेलवे ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है।
इन TRAIN को चलाने की तैयारी
- हावड़ा नई दिल्ली राजधानी
- सियालदह-नई दिल्ली राजधानी
- हावड़ा-मुंबई मेल
- हावड़ा-कालका मेल
- कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस
- हावड़ा-देहरादून एक्सप्रेस
- हावड़ा-रांची शताब्दी एक्सप्रेस
- हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस
- हावड़ा-जोधपुर एक्सप्रेस
- सियालदह-नई दिल्ली दुरंतो एक्सप्रेस
- भागलपुर-रांची वनांचल एक्सप्रेस




