राष्ट्रीय

Railways Rule: यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, रेलवे के नए नियम के बारे में जान हिल जायेंगे आप

Jabalpur Rewa Express Train
x
Railways Rule: यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट, रेलवे के नए नियम के बारे में जान हिल जायेंगे आप! Big update for passengers, you will be shocked to know about the new rules of railways

Railways Rule: रेलवे की यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे विभाग में कई सुविधाएं दी गई है। कई बार लोगो को इन सुविधाओं की जानकारी न होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए आवश्यक है कि यात्रियों को मिलने वाली सुविधा के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हो। आज हम ऐसी ही कुछ रेलवे की सुविधाओं के बारे में जानकारी देंगे। हाल के दिनों में भी रेलवे बोर्ड ने यात्रियों की सुविधाओं को लेकर कुछ नियमों में बदलाव किया है।

मिडिल बर्थ के लिए क्या है व्यवस्था

थ्री टियर कोच में यात्रा करने वाले मिडिल बर्थ और लोअर बर्थ के यात्रियों के लिए विशेष नियम बनाया गया है। क्योंकि कई बार देखा गया है कि मिडिल बर्थ वाले यात्री देर रात तक अपनी सीट पर लेट नहीं पाते थे। तो ऐसा ही कुछ हाल लोअर बर्थ वाली सीट के यात्रियों के साथ भी होता था।

इसलिए रेलवे ने एक नियम बनाते हुए लोगों को जानकारी दी है। नियम के अनुसार रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक मिडिल बर्थ वाला यात्री अपनी सीट को खोलकर उसमें लेट सकता है। अगर सुबह 6 बजे के बाद लोअर बर्थ और अपर बर्थ लोग बैठना चाहते हैं तो मिडिल बर्थ वाले यात्री को अपनी सीट खोलनी पड़ेगी।

इसी तरह लोअर बर्थ का यात्री रात 10 बजे के पहले लेटने की जिद नहीं कर सकता। उसे रात 10 बजे तक अपर और मिडिल बर्थ वाले यात्रियों को बैठने की सुविधा लोअर बर्थ पर नियमतः देनी होगी।

कब चेक करें कि टीटीआई टिकट

देर रात सोते समय टीटीआई (TTI Ticket) आकर यात्रियों को जगाकर उन्हें टिकट दिखाने के लिए कहा जाता था। गहरी नींद से जगाने पर यात्रियों को काफी असुविधा होती थी। इस पर रेलवे ने एक नियम तय कर दिया है की रात 10 बजे के पहले यात्रियों के टिकट चेक कर लिए जाएं। उन्हें बीच में न जगाया जाए। टीटीआई सिर्फ उन लोगों से रात में टिकट मांग सकता है जिन्होंने रात 10 बजे के बाद यात्रा शुरू की हो।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story