
Railway General Ticket : Good News! रेलवे ने जनरल टिकट लेने वालों करोड़ो लोगो की दी सौगात, अब इस ऐप से भी टिकट लें

Railway General Ticket Holders: अनारक्षित टिकट पर यात्रा करने वाले लोगों के लिए रेलवे ने एक बड़ी सुविधा दी है। रेलवे यात्री अब घर बैठे मोबाइल से इस ऐप के द्वारा जनरल टिकट प्राप्त कर सकते हैं। पूर्व में यह व्यवस्था मात्र 5 किलोमीटर की दूरी की यात्रा के लिए था जिसे अब बढ़ाकर 20 किलोमीटर कर दिया गया है। समय की बचत होगी और बिना भीड़ का सामना किए लोगों को जनरल टिकट घर बैठे प्राप्त हो जाएगी। आइए इसके बारे में जानकारी प्राप्त करें।
बढ़ाया गया दायरा
जानकारी के अनुसार रेलवे के यूटीएस ऐप के माध्यम से जनरल बुकिंग की सुविधा थी। लेकिन पूर्व में इसका दायरा मात्र 5 किलोमीटर निर्धारित था। कहने का मतलब यह अगर आप 5 किलोमीटर की यात्रा ट्रेन से कर रहे हैं तो इस ऐप के माध्यम से टिकट निकाल सकते थे। लेकिन अब इसका दायरा बढ़ाकर 20 किलोमीटर कर दिया गया है।
मिलती है और सुविधाएं
इस ऐप के माध्यम से आपको जहां बिना भीड़ के जनरल टिकट प्राप्त होगा। वही इस ऐप के माध्यम से प्लेटफार्म टिकट बुक किया जा सकता है। एप के द्वारा ट्रांजैक्शन की बेहतर व्यवस्था की गई है। इंटरनेट बैंकिंग और यूपीआई की मदद से टिकट बुकिंग का भुगतान आसानी से किया जा सकता है।
जाने पूरी प्रक्रिया
टिकट बुक करने की इस ऐप में बहुत सरल और सहज व्यवस्था दी गई है। इसके लिए सबसे पहले आपको मोबाइल में यूटीएस ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद बुकिंग टिकट आप्सन पर जाएं और सामान्य टिकट बुकिंग चुने। इसके बाद ऑनलाइन पेमेंट पर जाकर भुगतान करें।
बताया गया है कि अगर किसी कारण बस पेमेंट ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है तो 6 से 7 दिन में खाते में पैसे आ जाते हैं।




