राष्ट्रीय

RAILWAY ने दी यात्रियो को सबसे बड़ी राहत, 21 मार्च से 15 अप्रैल तक रद्द ट्रेनों के यात्री 45 दिनों तक रद्द करा सकेगे टिकट, पूरा रिफंड देने की तैयारी

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:46 AM IST
RAILWAY ने दी यात्रियो को सबसे बड़ी राहत, 21 मार्च से 15 अप्रैल तक रद्द ट्रेनों के यात्री 45 दिनों तक रद्द करा सकेगे टिकट, पूरा रिफंड देने की तैयारी
x
जबलपुर. लोगों की भीड़ रिजर्वेशन काउंटर पर जमा न हो और अधिक से अधिक लोगो को कोरोना के संक्रमण से बचाया जा सके, इसके लिए रेलवे द्वारा

जबलपुर. लोगों की भीड़ रिजर्वेशन काउंटर पर जमा न हो और अधिक से अधिक लोगो को कोरोना के संक्रमण से बचाया जा सके, इसके लिए रेलवे द्वारा लगातार नए कदम उठाए जा रहे है। शनिवार को रेलवे ने निर्णय लिया कि यदि रेल प्रशासन के द्वारा 21 मार्च से 15 अप्रैल तक ट्रेन रद्द की जाती है, तो यात्री अपनी टिकट यात्रा तिथि से 45 दिनों तक रेलवे आरक्षण काउंटर पर जमा कर रिफंड ले सकता है।

यह भी व्यवस्था यदि ट्रेन रद्द नहीं है और यात्री अपनी यात्रा नहीं करना चाहता है तो यात्री यात्रा तिथि से 30 दिनों के अंदर टिकट डिपॉजिट रिसिप्ट के माध्यम से जमा करके अपना रिफंड ले सकता है। इसके अलावा यात्री अपनी टिकट यात्रा तिथि से 60 दिनों के अंदर मुख्य वाणिज्य प्रबंधक या मुख्य दावा अधिकारी के कार्यालय में टिकट डिपॉजिट रिसिप्ट के माध्यम से जमा कर रिफंड ले सकता है। यह रिफंड ट्रेन चार्ट से सत्यापन के बाद दी जाएगी। इसके अलावा ऐसे यात्री जो अपना टिकट फोन नंबर 139 के माध्यम से रद्द करते हैं वह अपने टिकट का रिफंड यात्रा तिथि से 30 दिनों तक रेलवे आरक्षण काउंटर से जाकर ले सकते हैं। रियायत केवल दिनांक 21 मार्च 2020 से 15 अप्रैल 2020 के लिए जारी टिकटों पर ही मान्य होगी।

Next Story