
Rahul Gandhi: मोदी के बाद अब राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक, ऐसा क्या हो गया

Rahul Gandhi: कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक हो गई, कुछ दिन पहले देश के पीएम नरेंद्र मोदी की पंजाब में सुरक्षा में चूक हुई थी अब बनारस में राहुल गांधी के साथ ऐसी घटना हो गई। इस घटना के बाद राहुल गांधी ने अबतक कोई जानकारी नहीं दी है।
दरअसल BHU गेट के पास जैसे ही राहुल गांधी का काफिला निकला तभी कुछ युवक उनकी कार के पीछे दौड़ पड़े और उनकी कार के पास पहुंच भी गए, राहुल गांधी ने अपनी कार से हाथ भी बाहर निकाला हुआ था, तभी उन लड़कों ने राहुल गांधी के हाथ में फूलों की माला डाल दी.
तो इसमें क्या दिक्कत है
वो फूलों की माला की जगह और भी कुछ हो सकता था दिक्क्त यही है, जब वो लड़के कार के पीछे भाग रहे थे तब पुलिस हाथ में हाथ धरे बैठी हुई थी। जब उन लड़कों ने राहुल के हाथ में माला डाल दी तब उनके सिक्योरिटी गार्ड भाग कर गए लेकिन तबतक सब बीत चूका था। और राहुल का काफिला आगे बढ़ गया था। फूलों की माला की जगह कोई धारदार हथियार भी हो सकता था.
बनारस काहे गए थे राहुल
गुरु रविदास जी की जयंती पर राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा बनारस के सिरोगोवर्धनपुर में मौजूद उनकी जन्मस्थली गए हुए थे। यूपी में चुनाव भी चल रहा है इसी लिए लगे हाथ उन्होंने थोड़ा बहुत प्रचार भी किया। जैसे ही उनका काफिला BHU के गेट के पास से गुजरा तो कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनकी कार का पीछा करना शुरू कर दिया और उनके पास जाकर हाथों में फूलों की माला दडाल दी. हालांकि ऐसा करने वाले युवकों को पुलिस ने बाद में पकड़ा भी नहीं और मामला शांत हो गया.




