
Rafale Issue में सरकार को झटका, SC ने लीक दस्तावेजों को किया मान्य

नई दिल्ली। राफेल डील के मुद्दे पर सरकार को सुप्रीम कोर्ट में तगड़ा झटका लगा है। सुप्रीम कोर्ट ने लीक हुए दस्तावेत मान्य कर लिए हैं, जबकि सरकार ने इन दस्तावेजों को खारिज करने की दलील दी थी। मालूम हो, बुधवार को राफेल मामले को लेकर दायर याचिका पर चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली बेंच में सुनवाई हुई।
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने मार्च में पुनर्विचार याचिकाओं पर केंद्र सरकार की प्रारंभिक आपत्तियों पर सुनवाई पूरी कर फैसला सुरक्षित रख लिया था। कोर्ट ने कहा था कि इस मामले में केंद्र की प्रारंभिक आपत्ति पर फैसला लेने के बाद ही आगे के तथ्यों पर विचार किया जाएगा।
केंद्र ने कोर्ट में कहा था कि पुनर्विचार याचिका दायर करने वाले याचिकाकर्ता गैरकानूनी तरीके से हासिल किए गए विशेषाधिकार वाले दस्तावेजों को आधार नहीं बना सकते। केंद्र की तरफ से पेश हुए अटॉर्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने कहा था कि बिना संबंधित विभाग की अनुमति के कोई भी इन दस्तावेजों को कोर्ट में पेश नहीं कर सकता।




