राष्ट्रीय

सवाल: भारत के किस राज्य में ऐसा होटल है जहां कचरे के बदले खाना दिया जाता है?

सवाल: भारत के किस राज्य में ऐसा होटल है जहां कचरे के बदले खाना दिया जाता है?
x
सवाल: भारत के किस राज्य में ऐसा होटल है जहां कचरे के बदले खाना दिया जाता है? Question: In which state of India there is such a hotel where food is given instead of garbage?

क्या कभी आपने सोचा होगा कि भारत में ऐसा भी होटल हो सकता है जहां खाना खाने के लिए पैसे नहीं कचरा देना पड़ता है। यह प्रश्न कोई मजाकिया नहीं है। यूपीएससी और बीपीएससी की परीक्षा में पूछा गया सवाल है। यूपीएससी का नाम आते ही लोगों को प्रश्न की अहमियत का पता चल जाता है। क्योंकि यूपीएससी की परीक्षा कोई बच्चों का खेल नहीं होता। बड़े-बड़े पढ़ने वाले इस परीक्षा को पास नहीं कर पाते। क्योंकि यूपीएससी की परीक्षा के तीसरे चरण में इसे इंटरव्यू कहा जाता है। इसे निकाल पाना जरा मुश्किल हो जाता है। आज हम कुछ ऐसे ही प्रश्नो और उत्तर साझा करेंगे।

प्रश्न- दुनिया का सबसे खुशकिस्मत इंसान किसे माना जाता है?

उत्तर- दुनिया का सबसे खुशकिस्मत इंसान क्रोएशिया के रहने वाले फ्रेन सेलैक है। क्योंकि यह ऐसे व्यक्ति हैं जो अब तक ट्रेन हादसे, प्लेन क्रैश, बस नदी में गिरना, दो बार कार ब्लास्ट, ट्रक की टक्कर, बस की टक्कर से बच चुके हैं। इन्होंने मौत को बहुत करीब से कई बार देखा है। साथ ही 2003 में यह एक मिलियन डॉलर की लॉटरी भी जीत चुके हैं।

प्रश्न- भारत की सबसे तेज मोटर रेसर महिला का नाम क्या है?

उत्तर- भारत की सबसे तेज मोटर रेसर महिला का नाम स्नेहा शर्मा है। यह मोटर रेसर होने के साथ ही इंडिगो प्लेन की पायलट भी है। इसलिए यह महीने में 15 दिन हवाई सफर करती हैं तो 15 दिन कार चलाते हैं।

प्रश्न- पोलियो के टीके की खोज किसने की थी?

उत्तर- पोलियो के टीके की खोज जोनास साल्क ने की थी। पोलियो के टीके की खोज के बाद यह चाहते तो उसे अपने नाम पर पेटेंट करवा सकते थे। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

प्रश्न- फिनलैंड के ट्रैफिक नियम से जुड़ी एक अनोखी बात बताएं?

उत्तर- फिनलैंड एक अजूबा देश कहलाता है। यहां ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने वाले को उसके आय के हिसाब से दंड दिया जाता है। साथ में एक बड़ा नियम यह भी है कि जितनी तेजी से ड्राइविंग करते हैं उतना ज्यादा दंड हो जाएगा ।

प्रश्न-भारत के किस राज्य में ऐसा होटल है जहां कचरे के बदले खाना दिया जाता है?

उत्तर- भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के रायपुर शहर में एक ऐसा होटल है जहां लोगों को कचरे के बदले में खाना दिया जाता है। यहां के लोगों को 1 किलो प्लास्टिक कचरे के बदले एक प्लेट भोजन दिया जाता है। असल में इस होटल का उद्देश्य गरीबों को भोजन कराना। इस होटल का नाम गार्बेज कैफे है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story