
कनाडा में पंजाबी गैंगस्टर सुक्खा दुनेके की गोली मारकर हत्या: भारतीय NIA की A कैटेगरी गैंगस्टर की सूची में शामिल था, जाली पासपोर्ट पर भागा था; 18 से ज्यादा केस

NIA ने कल A कैटेगरी गैंगस्टर की सूची जारी की थी, जिसमें सुखदूल सिंह गिल उर्फ सुक्खा दुनेके 9वें स्थान में शामिल था।
खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) आतंकी हरदीप निज्जर की हत्या को लेकर भारत और कनाडा के बीच डिप्लोमेटिक विवाद चल रहा है। इस बीच कनाडा में गैंगस्टर सुखदूल सिंह गिल उर्फ सुक्खा दुनेके की हत्या कर दी गई है। सुक्खा का नाम भारतीय एनआईए के लिस्ट में ए-कैटेगरी के गैंगस्टर के तौर पर शामिल है। वह 2017 में पंजाब से जाली पासपोर्ट तैयार करवाकर कनाडा भाग गया था।
शुरुआती जानकारी के अनुसार सुक्खा दुनेके को कनाडा के विनिपिग में गोलियों से भून दिया गया है। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कनाडा में खालिस्तान टाइगर फोर्स (KTF) के आतंकी हरदीप निज्जर के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी वारदात है। सुक्खा उन 41 आतंकियों व गैंगस्टरों की सूची में शामिल था, जिसे NIA ने भी जारी किया था। इसके खिलाफ 18 मामले दर्ज हैं।
अपराध की दुनिया में आने से पहले सुक्खा दुनेके पंजाब के मोगा डीसी कार्यालय में काम करता था। सुक्खा दुनेके पुत्र गुरनैब सिंह मोगा के गाँव दुनेके कलां का रहने वाला है। एनआईए की 'ए' कैटेगरी में शामिल सुक्खा 2017 में पुलिस की मदद से जाली दस्तावेजों पर क्लीयरेंस सर्टिफिकेट लेकर कनाडा भाग गया था। जब वह फरार हुआ था, तब तक उसके खिलाफ सात आपराधिक मामले थे।
ये सभी मामले स्थानीय गिरोह की गतिविधियों से जुड़े थे। काफी समय सुक्खा दुनेके ने फरीदकोट जेल में भी गुजारा और वह बेल में बाहर आने के बाद विदेश भागा। इतना ही नहीं, नंगल अंबिया कत्लकांड में भी दुनेके का नाम सामने आया था और आरोप लगा था कि इसने हथियार व शूटर उपलब्ध करवाए हैं।
गैंगस्टर सुखदूल सिंह गिल उर्फ सुक्खा दुनेके
- NIA के A कैटेगरी गैंगस्टर सुखदूल सिंह गिल उर्फ सुक्खा दुनेके ने पुलिस की मदद से फेक पासपोर्ट तैयार कराया।
- कनाडा पहुंचकर सुक्खा ने पंजाब में अपनी गैंग को और मजबूत किया, नेटवर्क बढ़ाया।
- भारत से फरार होने के बाद सुक्खा अपनी आपराधिक गतिविधियों को कनाडा से ही अंजाम देता रहा।
- आतंकी ढल्ला से हाथ मिलाया और फिरौती का काम भी शुरू कर दिया।
- सुक्खा के खिलाफ कत्ल के चार समेत 18 मामले दर्ज हैं।
Aaryan Puneet Dwivedi
Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.





