राष्ट्रीय

Bhagwant Mann Marriage: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान बनेंगे दूल्हा, सीएम हाउस में गुरूप्रीत से रचाएंगे ब्याह

Bhagwant Mann Second Marriage
x
Bhagwant Mann Marriage: पंजाब के सीएम भगवंत मान कल दूसरी बार शादी कर रहे है.

Bhagwant Mann Wedding: मुख्यमंत्री बनने के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) अब अपना घर भी बसाने जा रहे है। वे 7 जुलाई को सीएम हाउस में रीति-रिवाज के तहत डॉ. गुरप्रीत कौर (Dr. Gurpreet Kaur) से शादी करेंगे। सूत्रों के मुताबिक भगवंत मान साधारण घर की लड़की से विवाह कर रहे हैं। जिन्हें उनकी मां और बेटी भी बहुत अच्छी तरह से जानती हैं।

दिल्ली सरकार भी होगी शादी में शामिल

इस शादी समारोह में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) तथा दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) भी परिवार समेत शामिल होंगे।

पहली पत्नी से हो गया था तलाक

खबरों के तहत भगवंत मान का 2015 में पहली पत्नी से तलाक हो गया था। जिसके बाद उनकी पत्नी अमेरिका चली गई। पहली पत्नी से सीएम मान को 2 बच्चे हैं। उनके बेटा-बेटी अमेरिका में रहते हैं। वह सीएम भगवंत मान के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में भी आए थे।

मान ने चुना था पंजाब और राजनीति

कहा जाता है कि भगवंत मान की पहली पत्नी को राजनीति से कोई लगाव नही था और इसको लेकर विवाद भी हो रहा था। भगवंत मान भी अपने तलाक को लेकर कह चुकें है कि उन्हें परिवार या पंजाब में से किसी एक को चुनना था। हालांकि उन्होंने पंजाब को चुना। उन्होंने अपने बेटे दिलशान और बेटी सीरत के साथ पत्नी की भी तारीफ की थी।

Next Story