राष्ट्रीय

Pulwama में आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़, मेजर समेत 4 जवानों के शहीद होने की सूचना

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:34 AM IST
Pulwama में आतंकियों और सुरक्षाबलों की मुठभेड़, मेजर समेत 4 जवानों के शहीद होने की सूचना
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

पुलवामा। गुरुवार को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले के खिलाफ देश में गुस्सा बना हुआ है और इस बीच यहां आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है। प्रारंभिक रूप से मिल रही जानकारी के अनुसार पुलवामा के पिंगलान इलाके में यह मुठभेड़ हो रही है। अब तक मुठभेड़ में एक मेजर समेत सुरक्षाबलों के चार जवान जवानों के शहीद होने की सूचना है। वहीं इस दौरान एक नागरिक के मारे जाने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने यहां 2-3 आतंकियों को घेर रखा है। मुठभेड़ को देखते हुए इलाके में इंटरनेट बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जिन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने घेर रखा है वो जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हैं।

सूत्रों के हवाले से खबर है कि जिन आतंकियों के साथ मुठभेड़ जारी है उनमें पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड आतंकी गाजी रशीद भी शामिल हो सकता है। हालांकि, फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है और मुठभेड़ खत्म होने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।

बता दें कि आपको बता दें कि पुलवामा में ही गुरुवार को सीआरपीएफ के एक काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ था, जिसमें इस अर्धसैनिक बल के कम से कम 40 जवान शहीद हो गए थे और कई घायल हुए थे।

इसके बाद से ही सुरक्षाबलों ने आतंकियों के खिलाफ अभियान तेज किया है वहीं सरकार ने भी कईं कड़े फैसले लिए हैं।

Next Story