राष्ट्रीय

Pulwama Terror Attack: प्रधानमंत्री की इटारसी और धार होने वाली सभा सहित सभी कार्यक्रम रद्द

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:34 AM IST
Pulwama Terror Attack: प्रधानमंत्री की इटारसी और धार होने वाली सभा सहित सभी कार्यक्रम रद्द
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

इटारसी, भोपाल। पुलवामा में हुए आतंकी हमले की घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज इटारसी में होने वाली सभा और कल धार में होने वाली सभा रद्द कर दी गई है। उन्होंने आज और कल के अपने सभी राजनीतिक कार्यक्रम कैंसल कर दिए हैं।

आतंकी हमले में 44 जवान शहीद हो गए हैं, इसे लेकर प्रधानमंत्री दिल्ली में रक्षा मंत्री, गृहमंत्री और सेना के उच्च अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। खबर है कि इसमें कोई बड़ा फैसला हो सकता है। वे शाम 4:15 पर इटारसी में चुनावी सभा को संबोधित करने वाले थे। इस कार्यक्रम में 50 हजार लोगों को शामिल होना था। वहीं धार में कल उनकी सभा होनी थी।

हमले को पाकिस्तान से संचालित जैश ए मुहम्मद के आत्मघाती दस्ते अफजल गुरु स्क्वाड के स्थानीय आतंकी आदिल अहमद उर्फ वकास ने अंजाम दिया। एनआईए की टीम जांच के लिए पुलवामा जाएगी।

Next Story