राष्ट्रीय

Public Holidays Calendar 2023: कर्मचारियों, अधिकारियों, छात्रों और पब्लिक छुट्टियों का सरकारी कैलेंडर जारी, फटाफट देखे पूरे लिस्ट

Public Holidays Calendar 2023: कर्मचारियों, अधिकारियों, छात्रों और पब्लिक छुट्टियों का सरकारी कैलेंडर जारी, फटाफट देखे पूरे लिस्ट
x
Public Holiday List 2023: कर्मचारी नौकरी से बधकर कुछ इस तरह उलझ जाता है कि घर परिवार समाज और रिश्तेदारों के लिए मौका निकालना बड़ा कठिन हो जाता है.

UP Public Holiday List 2023: कर्मचारी नौकरी से बधकर कुछ इस तरह उलझ जाता है कि घर परिवार समाज और रिश्तेदारों के लिए मौका निकालना बड़ा कठिन हो जाता है। क्योंकि अधिकारियों तथा कर्मचारियों को गिनी चुनी छुट्टियां कार्य के दौरान प्राप्त होती हैं। इन्हीं छुट्टियों पर उसे वर्षभर गुजारा भी करना पड़ता है। इन परिस्थितियों में आप समझ सकते हैं कि अधिकारियों तथा कर्मचारियों के लिए अवकाश कितना महत्वपूर्ण होता है। आज हम अवकाश के संबंध में जानकारी देंगे। क्योंकि उत्तर प्रदेश सरकार ने वर्ष 2023 के लिए सार्वजनिक अवकाश की सूची जारी कर दी है।

अवकाश की देखें लिस्ट UP Government Employees Holiday List 2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2023 के लिए सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी है। इस अवकाश में 25 सार्वजनिक अवकाश शामिल है तो वही 31 निर्बंधित अवकाश अधिकारी कर्मचारी को मिलेंगे। साथ ही 3 अवकाश डीएम अपने क्षेत्र में आवश्यकतानुसार दे सकते हैं।

प्रमुख सचिव ने जारी की लिस्ट UP Government Employees Holiday List 2023

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के निर्देशानुसार वर्ष 2023 के अवकाश के तिथियों की घोषणा कर दी गई है। जिसके लिस्ट प्रमुख सचिव जितेंद्र कुमार ने जारी की है।

जारी लिस्ट के अनुसार 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस, 18 फरवरी शिवरात्रि, 7 मार्च होलिका दहन, 8 मार्च होली, 30 मार्च रामनवमी, 4 अप्रैल महावीर जयंती 7 अप्रैल गुड फ्राइडे 14 अप्रैल अंबेडकर जयंती 5 मई बुद्धपूर्णिमा 29 जून बकरीद 29 जुलाई मोहर्रम 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस, 31 अगस्त रक्षाबंधन, 7 सितंबर जन्माष्टमी 28 सितंबर बारावफात, 2 अक्टूबर गांधी जयंती, 23 अक्टूबर दशहरा, 24 अक्टूबर विजयादशमी, 12 नवंबर दिवाली, 13 नवंबर गोवर्धन पूजा, 15 नवंबर भाई दूज 27 नवंबर गुरु नानक जयंती और आखिर में 25 दिसंबर को क्रिसमस डे का त्यौहार मनाया जाएगा। इन त्योहारों पर शासकीय अवकाश घोषित किया गया है।

5 छुट्टियों का नुकसान UP Government Employees Holiday List 2023

अगर अवकाश के दिन यानी कि शनिवार और रविवार को राष्ट्रीय त्यौहार पड़ जाए तो कर्मचारियों द्वारा कहा जाता है कि इस अवकाश का नुकसान हो गया। कर्मचारियों के कहे अनुसार मोहम्मद हजरत अली जयंती 5 फरवरी और दीपावली 12 नवंबर दिन रविवार को पड़ रहा है। वही महाशिवरात्रि 18 फरवरी ईद उल फितर 22 फरवरी और मोहर्रम 29 जुलाई तीनों त्यौहार शनिवार के दिन पड़ रहे हैं। शासकीय कार्यालयों में शनिवार वह भी द्वितीय और रविवार को अवकाश रहता है।

Next Story