राष्ट्रीय

बचपन के प्यार को नहीं भूलीं प्रियंका, रॉबर्ट के प्रस्ताव पर की थी ऐसे शादी, बेहद दिलचस्प है इनकी लव स्टोरी

बचपन के प्यार को नहीं भूलीं प्रियंका, रॉबर्ट के प्रस्ताव पर की थी ऐसे शादी, बेहद दिलचस्प है इनकी लव स्टोरी
x
13 वर्ष की उम्र में सबसे पहली बार रॉबर्ट से मिली थी प्रियंका, आइये जानते हैं उनकी दिलचस्प लव स्टोरी के बारे में..

रॉबर्ट वाड्रा से प्रियंका गांधी का विवाह 18 फरवरी, 1997 को हुआ था। प्रियंका ने भी अपने पिता राजीव गांधी की तरह लव मैरिज की थी। दोनों की प्रेम कहानी भी बड़ी दिलचस्प रही है। दरअसल प्रियंका जब 13 वर्ष की थी तब रॉबर्ट वाड्रा और प्रियंका एक ही स्कूल में पढ़ते थे। दोनों की मुलाकात रॉबर्ट वाड्रा की बहन मिशेल वाड्रा के जरिए हुई. तब से ही दोनों एक-दूसरे के अच्छे दोस्त बन गए थे। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों की बातचीत शुरू हो गई और देखते ही देखते दोस्ती प्यार में बदल गई।

रॉबर्ट से मिलने उनके धर पहुची थी प्रियंका


रॉबर्ट प्रियंका के लिए अक्सर खास ज्वैलरी तोहफे में दिया करते थे, चूकि रॉबर्ट वाड्रा का परिवार पीतल और आर्टिफिशल ज्वैलरी के बिजनेस में था। अपने बात व्यावहार से वाड्रा जल्द ही प्रियंका के भाई राहुल गांधी का भी दिल जीत लिए और वे राहुल के अच्छे दोस्त बन गए। जब एक बार प्रियंका मुरादाबाद में रॉबर्ट से मिलने पहुंची तो उनकी प्रेम कहानी की चर्चा शुरू हो गई।

प्रियंका की सुरक्षा के बीच भी रॉबर्ट कर लेते थे बात


रॉबर्ट वाड्रा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि दिल्ली के ब्रिटिश स्कूल में पढ़ने के दौरान वे दोनों मिले थे। उन्हे लगा कि प्रियंका उनमें दिलचस्पी रखती हैं। हम दोनों एक-दूसरे से काफी बातें करते थे, हांलाकि प्रियंका के इर्द-गिर्द सुरक्षा का कड़ा घेरा रहता था लेकिन क्लासमेट होने की वजह से रॉबर्ट और प्रियंका को एक-दूसरे से मिलने का मौका मिल जाता था।

पीतल कारोबारी था रॉबर्ट का परिवा


कारोबारी परिवार से ताल्लुक रखने वाले रॉबर्ट वाड्रा की कोई राजनीतिक पृष्ठभूमि नहीं थी। रॉबर्ट वाड्रा का जन्म 18 अप्रैल 1969 में उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में हुआ था। पीतल के काम के लिए यह परिवार प्रसिद्ध है। वाड्रा के पिता राजेंद्र वाड्रा पीतल व्यवसायी थे जबकि उनकी मां मूलतः स्कॉटलैंड से हैं। रॉबर्ट वाड्रा का संबंध पाकिस्तान के सियालकोट से भी है. दरअसल, भारत विभाजन के समय रॉबर्ट वाड्रा के दादा सियालकोट से भारत आ गए थे।

रॉबर्ट ने शादी का रखा था प्रस्ताव


रॉबर्ट वाड्रा ने सीधे प्रियंका के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। प्रियंका और उनका परिवार बचपन से ही रॉबर्ट को जानता था इसलिए प्रियंका ने भी हामी भर दी। प्रियंका और रॉबर्ट की शादी प्रियंका की मां सोनिया गांधी के आवास 10 जनपथ पर हिंदू रीति-रिवाजों से हुई थी। प्रियंका और रॉबर्ट के दो बच्चे भी हैं-मिराया वाड्रा और रेहान वाड्रा। पूरा परिवार गुड़गांव में साथ रहता है।

प्रियंका को भा गई थी रॉबर्ट की सादगी


रॉबर्ट साधारण परिवार से है और उनमें कोई बड़ी प्रतिभा भी नही थी, यहां तक कि वह कई बार परीक्षा में फेल भी हो जाते थे लेकिन प्रियंका को रॉबर्ट की सादगी पसंद आ गई और दोनों ने एक-दूसरे के साथ उम्र भर रहने का वादा कर लिया। दरअसल प्रियंका ने अपने पति रॉबर्ट वाड्रा के बारे में एक इंटरव्यू में कहा था, "जब मैं उनसे पहली बार मिली तो उन्होंने मुझे अलग तरह से ट्रीट नहीं किया, ये अच्छा लगा. वह दिल से बहुत ईमानदार इंसान हैं। वह अपने तरीके से जीते हैं और उन्हें दूसरी चीजें प्रभावित नहीं करतीं. उनके लिए एक हाई प्रोफाइल राजनीतिक परिवार का माहौल बिल्कुल नया था लेकिन जिस तरह से उन्होंने सब कुछ संभाला, वह शानदार है। प्रियंका और रॉबर्ट मुश्किल से मुश्किल परिस्थिति में भी एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आते हैं। उनके प्रेम कहानी की यह एक मिसाल है।

Next Story