राष्ट्रीय

वैक्सीन लगाने में पहले इन्हे प्राथमिकता दी जाए : स्वास्थ मंत्री डॉ हर्ष वर्धन

वैक्सीन लगाने में पहले इन्हे प्राथमिकता दी जाए : स्वास्थ मंत्री डॉ हर्ष वर्धन
x
केंद्रीय स्वास्थ मंत्री डॉ हर्ष वर्धन (Health Minister Dr. Harsh Vardhan) ने सभी राज्यों से आग्रह किया है कि वैक्सीन लगाने में पहले उन लोगों को प्राथमिकता दी जाए जो पहला डोज़ ले चुके हैं। राज्यों को चाहिए कि वे अपने यहां वैक्सीन की कुल सप्लाई का 70% उन लोगों को लगाएं जिन्हें पहले टीका लग चुका है और 30% टीके उनको लगाएं जो पहली बार टीका लगवा रहे हैं।

केंद्रीय स्वास्थ मंत्री डॉ हर्ष वर्धन ने मीडिया से बताया की पिछले साल अक्तूबर में केंद्र सरकार की तरफ़ से देश भर में 162 PSA Plant लगाने की प्रकिया आरंभ की थी। उनमें से 93 का काम पूरा हो चुका है । 71 प्लांट ने काम करना शुरू भी कर दिया है। इस महीने के अंत तक 110 प्लांट और चालू हो जाएंगे।

RML Hospital का दौरा करने के बाद Dr. Harsh Vardhan ने मीडिया से बताया कि कोरोना संकट को देखते हुए इस अस्पताल में 200 बेड और बढ़ाए गए हैं। सभी बेड oxygen supported हैं। जो 200 बेड बढ़ाए गए हैं, उनमें 22 ICU बेड भी शामिल हैं।

24 घंटे में मिले नए मामले

भारत में पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 4,14,188 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,14,91,598 हुई। 3,915 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,34,083 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 36,45,164 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,76,12,351 है।

24 घंटो में 23 लाख लोगो को लगी वैक्सीन

देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 23,70,298 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 16,49,73,058 हुआ।

Suyash Dubey | रीवा रियासत

Suyash Dubey | रीवा रियासत

News Content SEO Expert

Next Story