राष्ट्रीय

कम हुए पेट्रोल-डीजल के दाम: लोकसभा चुनाव के पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने राहत दी, पेट्रोल-डीजल की नई कीमत लागू

Neelam Dwivedi
15 March 2024 12:28 AM IST
Petrol Diesel Price Cut News
x
लोकसभा चुनाव के पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की है। नई कीमतें आज शुक्रवार को सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं।

Prices of petrol and diesel reduced: लोकसभा चुनाव के पहले पेट्रोलियम कंपनियों ने देश में पेट्रोल-डीजल के दामों में कटौती की है। पेट्रोल-डीजल के दामों में 2 रुपए कम किए गए हैं। नई कीमतें आज शुक्रवार को सुबह 6 बजे से लागू हो गई हैं। इसके पहले 21 मई, 2022 (22 महीने) को दाम घटाए थे।

पेट्रोलियम एंड नेचुरल गैस, केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट 'X' पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि पेट्रोल और डीजल के दाम 2 रुपए कम करके प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर साबित कर दिया कि करोड़ों भारतीयों के परिवार का हित और सुविधा उनका लक्ष्य है।

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें कैसे तय होती हैं?

जून, 2010 तक भारत सरकार पेट्रोल की कीमतें निर्धारित करती थी, जिन्हें हर 15 दिन में बदला जाता था। 26 जून 2010 को, सरकार ने पेट्रोल की कीमतों का निर्धारण तेल कंपनियों के हाथों में सौंप दिया। इसी तरह, अक्टूबर 2014 तक डीजल की कीमतें भी सरकार द्वारा निर्धारित की जाती थीं, लेकिन 19 अक्टूबर 2014 से यह भी तेल कंपनियों को सौंप दिया गया। अब तेल कंपनियां अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत, विनिमय दर, करों, पेट्रोल-डीजल के परिवहन खर्च और अन्य कारकों को ध्यान में रखते हुए प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें निर्धारित करती हैं।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को प्रभावित करने वाले फैक्टर

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल की कीमत: यह सबसे महत्वपूर्ण फैक्टर है जो पेट्रोल-डीजल की कीमतों को प्रभावित करता है। कच्चे तेल की कीमतें मांग और आपूर्ति, राजनीतिक अस्थिरता, और प्राकृतिक आपदाओं जैसे विभिन्न कारकों से प्रभावित होती हैं।
  • एक्सचेंज रेट: भारतीय रुपये का अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मूल्य भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को प्रभावित करता है। यदि रुपया कमजोर होता है, तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ जाती हैं।
  • टैक्स: भारत सरकार पेट्रोल और डीजल पर भारी टैक्स लगाती है। इन करों में केंद्रीय उत्पाद शुल्क, राज्य उत्पाद शुल्क और वैट शामिल हैं।
  • ट्रांसपोर्टेशन एक्सपेंसेस: पेट्रोल-डीजल को रिफाइनरियों से पेट्रोल पंपों तक पहुंचाने का खर्च भी इसकी कीमतों को प्रभावित करता है।

22 माह पहले पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती हुई थी

इसके पहले 21 मई 2022 को भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की घोषणा की थी। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती का ऐलान किया था। नई कीमतें 22 मई से लागू हुई। अब 22 माह बाद पेट्रोल-डीजल के दामों में 2 रूपए की कटौती की गई है, लेकिन इस बार दामों में कटौती तेल कंपनियों ने किया है।

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi

Neelam Dwivedi is an experienced digital content editor in the field of journalism. She has been working with the Rewa Riyasat news portal since 2016, managing and editing news content in both Hindi and English. She covers a wide range of topics, including national and international news, politics, sports, technology, health, lifestyle, and social issues. Her work focuses on presenting clear, accurate, and easy-to-understand news for readers while staying updated with the latest trends in digital media.

    Next Story