राष्ट्रीय

Presidential Election 2022: पीएम मोदी - सीएम योगी ने डाला वोट, जानिए राष्ट्रपति पद के लिए किसका पलड़ा भारी

Aaryan Puneet Dwivedi
18 July 2022 10:30 AM IST
Updated: 2022-07-18 05:03:26
Presidential Election 2022
x

Presidential Election 2022

Presidential Election 2022: आज यानि सोमवार 18 जुलाई को भारत में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान होना है. संसद में इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है.

Presidential Election 2022: आज यानि सोमवार 18 जुलाई को भारत में राष्ट्रपति पद के लिए मतदान शुरू हो चुका है. राष्ट्रपति पद के लिए NDA की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) हैं, जबकि विपक्ष से यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) को कैंडिडेट बनाया गया है. मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगा. पीएम नरेंद्र मोदी एवं यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने महामहिम पद के लिए मतदान किया है.

15वे राष्ट्रपति पद के लिए राज्यों के विधानसभा और संसद भवन में मतदान होगा. इसमें विधायक और लोकसभा-राज्यसभा के उम्मीदवार मतदान करेंगे. संसद भवन में प्रथम तल पर कमरा नं- 63 में वोटिंग होगी. वोटिंग 10 बजे से 5 बजे तक बैलेट पेपर से होगी. सांसदों को बैलट पेपर पर राष्ट्रपति उम्मीदवार के नाम के आगे अपनी वरीयता दर्ज करनी होगी.

42 सांसद विभिन्न राज्यों की विधानसभाओं में करेंगे वोटिंग

राष्ट्रपति चुनाव में 9 विधायक संसद भवन में वोटिंग करेंगे. जबकि लगभग 42 सांसद विभिन्न राज्यों की विधानसभा में वोटिंग करेंगे. संसद में वोट करने वाले विधायकों में यूपी के 4 विधायक हैं. इसके अलावा असम से 1, हरियाणा से 1, ओडिशा से 1 और 2 विधायक त्रिपुरा के हैं. संसद भवन के कमरा संख्या 63 में 6 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिनमें से एक बूथ फिजिकल चैलेंज्ड के लिए है. वोटिंग की गोपनीयता के लिंए बैलेट पेपर सीरियल नंबर की बजाए रैंडम तरीके से दिए जाएंगे. (इनपुट - हिमांशु मिश्रा)

राष्ट्रपति चुनाव के लिए तारीखें (Important Dates for Presidential Election 2022)

  • राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान तिथि (Voting date for Presidential Election) - 18 जुलाई 2022, सोमवार
  • राष्ट्रपति चुनाव का के परिणाम की तिथि (Presidential Election Result Date) - 21 जुलाई 2022, गुरुवार
  • राष्ट्रपति पद के लिए शपथ ग्रहण (President Swearing-in) - 25 जुलाई 2022, सोमवार

राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी (Presidential Candidate 2022)

  1. एनडीए की तरफ से द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu, NDA Candidate)
  2. विपक्ष की तरफ से यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha, Opposition Candidate)

द्रौपदी मुर्मू एनडीए की उम्मीदवार

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए की ओर से द्रौपदी मुर्मू उम्मीदवार हैं. द्रौपदी मुर्मू आदिवासी समुदाय से आती हैं. मुर्मू अनुसूचित जनजाति से संबंधित दूसरी व्यक्ति हैं, जिन्हें भारत के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है. उन्होंने इससे पहले 2015 से 2021 तक झारखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में कार्य किया है. अगर द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में जीतती हैं तो वे राष्ट्रपति बनने वाली पहली आदिवासी महिला होंगी.

यशवंत सिन्हा हैं विपक्ष के उम्मीदवार

वहीं विपक्ष की ओर से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को उम्मीदवार बनाया गया है. उन्होंने पूर्व पीएम चंद्रशेखर की सरकार में 1990 से 1991 तक और फिर 1998 से 2002 तक पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में वित्त मंत्री के रूप में कार्य किया हैं. यशवंत सिन्हा ने विदेश मंत्री के रूप में भी कार्य किया. 2018 में पार्टी छोड़ने से पहले वह भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता थे. इसके बाद वो अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे. हालांकि राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के रूप में चुने जाने से एक दिन पहले उन्होंने टीएमसी छोड़ दी थी.

एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का पलड़ा भारी

राष्ट्रपति चुनाव में एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) का पलड़ा भारी माना जा रहा है. उन्हें बीजद, वाईएसआरसीपी, बसपा, अन्नाद्रमुक, तेदेपा, जद (एस), शिरोमणि अकाली दल, शिवसेना और झामुमो जैसे क्षेत्रीय दलों का समर्थन मिला है. द्रौपदी मुर्मू का वोट शेयर लगभग दो-तिहाई तक पहुंचने की संभावना है.

सांसद और विधायकों के वोट की वैल्यू?

बता दें कि, चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार एक सांसद (MP) के वोट की वैल्यू 700 है. वहीं अलग-अलग राज्यों में हर विधायक के वोट का मूल्य अलग-अलग होता है. उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में हर विधायक (MLA) के वोट का मूल्य 208 है, फिर झारखंड और तमिलनाडु में 176 है. इसके बाद महाराष्ट्र में 175 है. वहीं सिक्किम में प्रत्येक विधायक की वोट का मूल्य 7 है, जबकि नगालैंड में ये 9 और मिजोरम में 8 है. मतदान के बाद 21 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव के नतीजे (President Election Result) घोषित किए जाएंगे.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story