राष्ट्रीय

मात्र ₹500 के निवेश पर आपको करोड़पति बना देगी यह सरकारी स्कीम, जाने योजना और प्रक्रिया के बारे में..

Aaryan Puneet Dwivedi
16 Jan 2023 10:15 PM IST
Updated: 2023-01-16 16:44:56
PPF Account Open Online
x

PPF Account Open Online

PPF Account Open Online: आज हम आपको ऐसी सरकारी योजना के बारे में बताने जा रहें हैं, जिसमें आप ₹500 का निवेश कर करोड़पति बन सकते हैं. यह निवेश पूरी तरह से सुरक्षित होता है और इसमें रिटर्न की गारंटी है. आइये जानते हैं स्कीम के बारे में.

PPF Account Open Online: केंद्र एवं राज्य सरकारें गरीब, वंचित एवं श्रमिक परिवारों के भविष्य को संवारने के लिए एक से बढ़कर एक स्कीम का संचालन कर रहीं हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसी सरकारी योजना के बारे में बताने जा रहें हैं, जिसमें ₹500 का निवेश कर आप करोड़पति बन सकते हैं और अपने एवं अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं. यह स्कीम है PPF यानी सार्वजनिक भविष्य निधि योजना... आइये जानते हैं PPF के बारे में सब कुछ...

पीपीएफ भारत की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक है. इसमें निवेश पूरी तरह से सुरक्षित होता है एवं रिटर्न की गारंटी होती है. सार्वजनिक भविष्य निधि योजना (PPF) एक बचत योजना है. इसमें आप सालाना 500 रुपए से लेकर अधिकतम 1.5 लाख रुपए तक का निवेश कर सकते हैं. जिसे आप एकमुश्त या क़िस्त के रूप में भी जमा कर सकते हैं.

सार्वजनिक भविष्य निधि योजना यानि पीपीएफ की सबसे ख़ास बात यह है कि इसमें आपको निवेश की गई राशि पर 7.1 प्रतिशत की वार्षिक ब्याजदर मिलता है, जो गारंटीड है. अब जानिए PPF Scheme क्या है?

क्या है पब्लिक प्रोविडेंट फंड, Public Provident Fund Scheme (PPF)

Public Provident Fund Scheme (PPF) देश की सबसे लोकप्रिय लॉन्ग टर्म के निवेशों में से एक है. यह निवेश सुरक्षित है और रिटर्न की गारंटी देता है. पीपीएफ की कुल अवधि 15 साल की होती है, इसे 5 साल के लिए बढ़ाया भी जा सकता है. आप पीपीएफ की मेच्योरिटी होने के बाद निवेश की गई राशि को निकाल सकते हैं.

हांलाकि पैसों की जरुरत पड़ने पर आप निवेश के 6 वर्ष बाद आंशिक राशि की निकासी कर सकते हैं. वहीं पीपीएफ के चौथे साल आप जमा राशि का 50 फीसद हिस्सा निकाल सकते हैं. इसलिए लिए आपको कुछ प्रक्रिया से जरूर गुजरना होगा.

पीपीएफ योजना की सबसे ख़ास बात यह है कि इस योजना में निवेशकों को गारंटीड रिटर्न तो मिलता ही है, साथ ही 7.1 फीसद वार्षिक ब्याज दर भी दी जाती है. और इसके साथ ही आपको आयकर विभाग के सेक्शन 80 सी के तहत टैक्स में छूट भी मिल जाती है.

उदाहरण के तौर पर यदि आप 25 साल की उम्र से अपने पीपीएफ खाते में रोजाना 33 रुपये निवेश करते हैं, तो आप हर महीने करीब 1000 रुपये निवेश करेंगे. आपको अपने रिटायरमेंट तक यानी 35 साल बाद 18.14 लाख रुपये मिलेंगे. बता दें यह राशि पूरी तरह टैक्स फ्री होगी, जिसमें आपको 14 लाख रुपये का ब्याज मिलेगा.

ध्यान रहे 6 साल तक आपका पीपीएफ अकाउंट पूरी तरह लॉक रहता है. इस दौरान आप अपने खाते से एक भी रुपये नहीं निकाल सकते हैं. यदि आप मेच्योरिटी से पहले खाता बंद करवाते हैं तो कुल राशि पर 1 फीसदी का ब्याज काटा जाता है.

वहीं यदि PPF खाताधारक का आकस्मिक निधन हो जाता है, तो परिवार के सदस्य किसी भी वक्त पैसे निकाल सकते हैं, यहां जमा राशि व ब्याज में किसी प्रकार की कोई कटौती नहीं की जाती है. इस योजना की खात बात यह है कि, आप अपने पीपीएफ खाते पर लोन भी ले सकते हैं. हालांकि खाता खोलने की तारीख से तीन वर्ष बाद लोन का प्रावधान है. तीन साल से पहले लोन का प्रावधान नहीं है, इससे पहले आप लोन नहीं ले सकते हैं.

जानिए कैसे पीपीएफ खाता कैसे खोलें (PPF Account Open Online)

बता दें पोस्ट ऑफिस व सरकारी बैंकों में पीपीएफ की सेवाएं उपलब्ध हैं. आप पास के सरकारी बैंक या डाकघर में जाकर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं. इसके अलावा ऑनलाइन भी पीपीएफ अकाउंट का फॉर्म डाउनलोड किया जा सकता हैं.

  • सबसे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की आधिकारिक वेबसाइट onlinesbi.com पर विजिट करें.
  • यहां New PPF Account लिंक पर क्लिक करें.
  • आपकी स्क्रीन पर PPF खाते के लिए Registration Form आ जाएगा.
  • यहां अपना नाम, आधार नंबर, पैन नंबर, घर का पता भरें.
  • बैंक के ब्रांच का नाम व कोड दर्ज कर सबमिट पर क्लिक करें.
  • आपके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी आ जाएगा, ओटीपी दर्ज करें.
  • आपका आवेदन स्वीकार कर लिया जाएगा.
  • आवेदन फॉर्म की एक छायाप्रति निकाल लें, 30 दिनों के भीतर सभी जरूरी दस्तावेजों व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ के साथ संबंधित ब्रांच में जमा करें.
  • यहां बैंक की ओर से आपको खाता संख्या व पासबुक दिया जाएगा.
  • इसके अलावा आप बैंक से सीधे पीपीएफ खाते के लिए फॉर्म अ (Form A) प्राप्त कर सकते हैं. फॉर्म भरकर संबंधित बैंक में जमा करवा दें. आपका खाता साथ ही साथ खोल दिया जाएगा.

अब जानिए पीपीएफ योजना के लिए नियम और शर्तें क्या हैं

  1. ध्यान रहे एक व्यक्ति एक ही पीपीएफ खाता खोल सकता है.
  2. पीपीएफ में निवेश लंबी अवधि के लिए होता है.
  3. पीपीएफ खाता शुरुआती 6 सालों के लिए लॉक कर दिया जाता है.
  4. यहां तीन वर्ष पूर्व ही आपको निवेश की गई राशि पर लोन दिया जाएगा.

पीपीएफ खाता खोलने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज

  • आधार कार्ड
  • पैन कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • राशन कार्ड/बिजली का बिल/ पानी का बिल/ गैस की रसीद
  • पासबुक
  • ट्रांजेक्शन का स्टेटमेंट

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) अब हिंदी में पढ़ें.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story