राष्ट्रीय

Pratapgarh News : इश्क़ करते पकड़ा गया पुलिस कांस्टेबल, ग्रामीणों ने निर्वस्त्र कर की पिटाई

प्रतापगढ़ (Pratapgarh News in Hindi): राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले के बानघाटी में पुलिस के कांस्टेबल को गांव के लोगों ने बंधक बना लिया। वही निर्वस्त्र कर पिटाई की और बाद में पुलिस के जवान को पुलिस के हवाले कर दिया। यह पूरा मामला इश्क से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। कांस्टेबल गांव में किसी महिला से मिलने गये थे। और ग्रामीणों के चंगुल मंे फंस गये। वही कांस्टेबल का कहना है कि वह महिल के पास उधार के 15 हजार रूपये लेने गया था। लोगों ने उसे जबरन पैसा न देने के लिए ऐसा किया है। 

महिला से मिलने जाता था कांस्टेबल

गांव के लोगों की माने तेा पुलिस कांस्टेबल लालूराम खराड़ी गाव की एक 40 वर्षीय विधवा महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में थे। इस बात की जानकारी होने के बाद गाव बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गये।

मौके पर पहुंची पुलिस ने कराया मुक्त

घटना के सम्बंध में जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां के हालात देखकर वह अश्चर्य चकित रह गई। लोगो को समझाया और बाद में लोगो के कहने पर कांस्टेबल को छुड़ाया। कांस्टेबल को मुक्त करवाने के बाद पुलिस लेकर अस्पताल पहुंची और इलाज करवाया। वहीं बाद में मारपीट का मामला दर्ज कर किया गया है।

लेने गया था उधार के दिये पैसे

पुलिस को जानकारी देते हुए कांस्टेबल लालूराम ने बताया कि वह महिला को दिए 15 हजार रूपये वापस लेने गया था। पैसे न वापस न देने के लिए लोगों ने उसके साथ ऐसा किया। कांस्टेबल ने गांव के लोगांे पर मारपीट करने का आरेाप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करवा दी है।

Next Story