राष्ट्रीय

PMGKAY: गरीबों की ये योजना हो सकती है जल्द ही बंद, सरकार पर आर्थिक रूप से हो रहा है असर

PMGKAY: गरीबों की ये योजना हो सकती है जल्द ही बंद, सरकार पर आर्थिक रूप से हो रहा है असर
x
PMGKAY: सितंबर 2022 से वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) के व्यय विभाग ने फ्री राशन स्कीम (Free Ration Scheme) को और भी आगे बढ़ाने पर आपत्ति जताई है।

Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana: देश के करोड़ों परिवारों को कोविड (Covid-19) महामारी के दौरान फ्री में राशन दिया गया था। लेकिन अब यह फ्री का राशन जल्द ही बंद हो सकता है। सितंबर 2022 से वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) के व्यय विभाग ने फ्री राशन स्कीम (Free Ration Scheme) को और भी आगे बढ़ाने पर आपत्ति जताई है। इसके साथ ही वित्त मंत्रालय ने भी टैक्स कट से संबंधित किसी भी राहत की कोई बात व्यक्त नहीं की है। इन योजनाओं को आगे बढ़ाने से और टैक्स में कोई भी राहत प्रदान करने से सरकार पर आर्थिक रूप से बुरा प्रभाव पड़ सकता है वित्त मंत्रालय का यह मानना है।

बजट पर पड़ सकता है भारी असर

बीते वित्तीय वर्ष में सरकार का बजट फूड सब्सिडी के लिए 2.86 लाख करोड़ का था। सितंबर 2022 तक प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को बढ़ाया जाए तो इसका सीधा असर बजट पर पड़ता है। बजट बढ़कर 2.87 लाख करोड़ तक पहुंच जाएगा। और यदि इस योजना को थोड़ा और बढ़ा कर 6 महीने कर दिया गया तो इससे फूड सब्सिडी का बजट बढ़कर 3.7 लाख करोड़ रुपए तक चला जाएगा।

पिछले फाइनेंशियल ईयर से भी कम है बजट

मार्च 2022 यानी इसी वर्ष में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (Pradhanmantri Garib Kalyan Anna Yojna) को सितंबर 2022 तक बढ़ा देने का फैसला किया था। इसके साथ ही इस साल के बजट में सरकार ने फूड सब्सिडी के लिए भी 2.07 लाख करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा था। यह बजट पिछले फाइनेंशियल ईयर 2021-22 से भी कम था।

Next Story