
PM मोदी का मुरीद हुआ AMERICA, विदेश मंत्री पोम्पियो बोले- 'मोदी है तो मुमकिन है'

मल्टीमीडिया डेस्क। लोकसभा चुनाव के दौरान चर्चित हुए स्लोगन 'मोदी है तो मुमकिन है' को अब अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोंपियो ने भी दोहराया है। अमेरिका और भारत के द्विपक्षीय संबंधों को अगले स्तर तक ले जाने को लेकर उन्होंने ये बात कही। पोंपियों ने कहा कि ट्रंप और मोदी प्रशासन के पास ऐसा करने का 'अनोखा अवसर' है।
पोंपियो US- INDIA बिजनेस काउंसिल की इंडिया आईडियाज़ समिट में भारत की पॉलिसी पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि " जैसा कि प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें हाल ही के कैंपेन में कहा था 'मोदी है तो मुमकिन है','Modi makes it possilbe' मैं आगे की ओर देख रहा हूं कि मेरे लोगों के लिए क्या संभव हो सकता है।"
भारत के दौरे पर आने वाले हैं अमेरिका के सेक्रेटरीबता दें कि अमेरिका के सेक्रेटरी इस महीने के आखिर में भारत के दौरे पर आने वाले हैं, इसके पूर्व उन्होंने इसे बेहतर दौरा होने की उम्मीद जताई है। वे यहां पीएम मोदी के साथ ही विदेश मंत्री एम जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे।
पोंपियों ने दोनों देशों के संबंधों को और बेहतर करने के लिए 'बड़े विचारों और बड़ी संभावनाओं' की एक सूची भी तैयार की है। उन्होंने जोड़ा कि वे दोनों देशों के लोगों के लिए साथ मिलकर बेहतर करना चाहते हैं। इसके साथ ही इंडो-पेसिफिक रीजन और विश्व के लिए भी अच्छा करना चाहते हैं।




