राष्ट्रीय

PM MODI को धमकी देने के लिए Pakistani Singer ने पहनी सुसाइड वेस्ट, Twitter पर उड़ा मजाक

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:40 AM IST
PM MODI को धमकी देने के लिए Pakistani Singer ने पहनी सुसाइड वेस्ट, Twitter पर उड़ा मजाक
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सिंगर राबी पीरजादा ने एक बार फिर नौटंकी की है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म करने के बाद बौखलाए हुए पाकिस्तान में क्या नेता और क्या आम आदमी। सबकी बुद्धि पर पत्थर पड़ गए हैं। अपनी अपनी तरह से हर कोई भारत को धमकाने की कोशिश कर रहा है। अभी पाकिस्तान के एक मंत्री ने परमाणु बम से हमला करने की धमकी दी, तो अब गायिका राबी ने बम लगी सुसाइड वेस्ट पहनकर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आत्मघाती हमला करने की धमकी दी है। मगर, इस बार भी वह ट्विटर पर ट्रोल हो गई हैं।

मंगलवार को उन्होंने अपनी एक फोटो डाली थी, जिसमें वह सुसाइड वेस्ट पहने हुए दिख रही थीं। इसके साथ उन्होंने कश्मीर के मसले पर पीएम मोदी को चेतावनी देते हुए कमेंट किया था। यह ट्वीट देखते ही देखते वायरल हो गया और 1900 से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया और सैंकड़ों बार री-ट्वीट किया गया। इसके बाद भारतीय ट्विटर यूजर्स ने मजे लेते हुए कहा कि क्या यह पाकिस्तान की नेशनल ड्रेस है। दरअसल, पाकिस्तान की धरती पर आतंकवाद को समर्थन देने की वजह से राबी पर यह टिप्पणी की गई थी।

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- वॉव पाकिस्तान की नेशनल ड्रेस में आप खूबसूरत लग रही हैं। एक अन्य कमेंट में यूजर ने लिखा- पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को इसे देश की नेशनल ड्रेस घोषित कर देना चाहिए। ऐसा नहीं है कि सिर्फ भारतीय यूजर्स ने इस तस्वीर पर कमेंट किए हों। पाकिस्तान के अंदर से भी कुछ समझदार लोगों ने राबी की इस हरकत की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि राबी इस प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग कर रही हैं और दुनियाभर में पाकिस्तान की खराब तस्वीर पेश कर रही हैं।

इससे पहले भी वह पीएम मोदी को धमकी देने के लिए सांप और मगरमच्छ वाला वीडियो बना चुकी है, लेकिन उस मामले में भी राबी का दांव उल्टा पड़ गया था। उनके खिलाफ पाकिस्तान के वन्यजीव विभाग ने जुर्माना लगा दिया था।

Next Story