राष्ट्रीय

PM Modi का खुलासा, साल में एक-दो बार मेरे लिए कुर्ते और बंगाली मिठाई भेजती हैं Mamta Banerjee

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:36 AM IST
PM Modi का खुलासा, साल में एक-दो बार मेरे लिए कुर्ते और बंगाली मिठाई भेजती हैं Mamta Banerjee
x
Get Latest Hindi News, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, Today News in Hindi, Breaking News, Hindi News - Rewa Riyasat

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिल्म स्टार अक्षय कुमार के साथ इंटरव्यू में कई रोचक खुलासे किए। मोदी ने बताया कि राजनेताओं के बीच बाहरीतौर पर जो रिश्तों की खटास दिखती है, वैसा असल जिंदगी में नहीं होता है। मोदी ने बताया कि तृणमूल कांग्रेस की मुखिया और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी उन्हें साल में एक-दो बार गिफ्ट के रूप में कुर्ता भेजती हैं। यह खुलासा करने से पहले मोदी ने यह आशंका भी जताई कि हो सकता है इससे उन्हें चुनाव में नुकसान भी हो। जिस तरह से लोकसभा चुनाव के प्रचार में दोनों नेता एक-दूसरे पर सियासी हमले कर रहे हैं, उस माहौल में मोदी का यह खुलासा वाकई हैरान करना वाला है। वहीं बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना और कांग्रेस के बड़े नेता गुलाम नबी आजाद को लेकर भी मोदी ने दिलचस्प बातें कहीं।

पीएम मोदी ने बताया कि बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी उनके लिए साल में 3-4 बार खासतौर पर ढाका से बंगाली मिठाई भेजती हैं। ममता बनर्जी को भी जब इसका पता चला तो वे भी साल में एक-दो बार मिठाई जरूर भेज देती हैं।

गुलाम नबी आजाद को लेकर मोदी ने किस्सा सुनाया कि जब वे गुजरात के मुख्यमंत्री नहीं थे, तब एक दिन किसी काम से संसद गया था तो गुलाम नबी आजाद से मुलाकात हुई। वहां हम दोनों ने बहुत बातें की। यह देखकर कुछ पत्रकारों को अजीब लगा। उन्होंने पूछ ही लिया कि आप आरएसएस वाले और ये कांग्रेसी, तो फिर ऐसी नजदीकियां कैसे? इस पर मोदी तो कुछ नहीं बोले - बाहर आप जैसा सोचते हैं, ऐसा नहीं है। फैमिली के रूप में सभी दल जैसे जुड़े हैं।

मोदी से जब रिटायरमेंट प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने एक और किस्सा सुनाया कि एक दिन हम लोगों की एक इनर सर्कल की मीटिंग थी। अटल जी, आडवाणी जी, राजमाता सिंधिया जी, प्रमोद महाजन जी थे। उसमें सबसे छोटी आयु का मैं था। उसमें ऐसे ही बात छिड़ी कि रिटारटमेंट के बाद क्या करेंगे। सबने अपनी-अपनी बात कही, लेकिन जब मेरी बारी आई तो मेरे पास कहने को कुछ नहीं था। मैंने कभी इस बारे में सोचा ही नहीं। जो जिम्मेदारी मिली, उसी को अपनी जिंदगी बना लिया।

बकौल मोदी, जीवन का पल-पल और शरीर का कण-कण किसी ने किसी मिशन में ही लगा रहने वाला है मेरा। मेरे पास इसके सिवाय कोई कौशल ही नहीं है।

Next Story