
Bengaluru-Mysore Expressway का पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, जानें इस एक्सप्रेसवे की खासियत

Bengaluru-Mysore Expressway: बेंगलुरु से मैसूर का सफर लोगों के लिए काफी आसान होने वाला है. अब आप ये यात्रा मात्र 75 मिनट में पूरा कर सकते हैं. क्योंकि Bengaluru-Mysore Expressway का काम पूरा हो गया है और 12 मार्च को भारत के प्रधानमंत्री मोदी इसका उद्घाटन करने वाले हैं.
इस 118 किलोमीटर लंबे बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन 12 मार्च, 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा. बता दें कि इसको बनाने में करीब 8,480 करोड़ रुपये की लागत आई है.
Bengaluru-Mysore Expressway stands for the development of New India 🇮🇳 !
— venkatesh kanike 🇮🇳 (@venkateshkanike) March 9, 2023
Amazing creation of a marvel of engineering!
The Bengaluru Mysore Expressway NH-275 consists of 4 rail overbridges, 9 major bridges, 40 minor bridges and 89 underpasses & overpasses!pic.twitter.com/yGtiKa8qev
बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
Bengaluru-Mysore Expressway का निर्माण दो फेज में किया गया है. इसमें से 52KM का खंड एक ग्रीन फील्ड है जिसमें पांच बाईपास हैं 7 किमी लंबा श्रीरंगपटना बाईपास, 10 किमी लंबा मंड्या बाईपास, 7 किमी लंबा बिदादी बाईपास, 22 किमी लंबा बाईपास जो रामनगरम और चन्नापटना से जाता है और 7 किमी लंबा मद्दुर बाईपास है.
Bengaluru-Mysore Expressway is a marvel. Vision of the BJP Double Engine Govts, it has been made possible only by the untiring efforts of local MP @mepratap, facilitation of Karnataka Govt, execution of Minister @nitin_gadkari and direction of PM Shri @narendramodi. https://t.co/0SlVXscLgO
— Rahul Kaushik (@kaushkrahul) March 11, 2023
बेंगलुरु-मैसूर एक्सप्रेसवे में चार रेल ओवरब्रिज, नौ महत्वपूर्ण पुल, 40 छोटे पुल और 89 अंडरपास और ओवरपास का डेवलपमेंट शामिल है. इतना ही नहीं, इसमें राष्ट्रीय राजमार्ग- 275 का एक हिस्सा भी शामिल है. यह परियोजना श्रीरंगपटना, कूर्ग, ऊटी और केरल जैसे क्षेत्रों तक पहुंचने और कनेक्टिविटी में सुधार करने के लिए काम करेगी.




