राष्ट्रीय

पीएम मोदी बोले- AI यानी अमेरिका और इंडिया, भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा

पीएम मोदी बोले- AI यानी अमेरिका और इंडिया, भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा
x
PM Modi US Tour: पीएम मोदी ने दूसरी बार अमेरिकी संसद से संबोधन दिया

PM Modi USA Tour: प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार रात अमेरिकी संसद में दूसरी बार संबोधन दिया। अमेरिका के सांसदों ने जोरदार तालियों के साथ PM Modi का स्वागत किया। पीएम मोदी ने भाषण की शुरुआत में धन्यवाद् किया और दोनों हाथ जोड़कर नमस्कार करते हुए अपने संबोधन की शुरुआत की. पीएम मोदी ने भारत और अमेरिका के रिश्तों को लेकर कहा AI यानी अमेरिका और इंडिया।

पीएम मोदी ने कहा दोनों देशों में मार्टिन लूथर किंग और गांधी का प्रभाव है. भारत लोकतंत्र की जननी है. हमारे यहां 2500 राजनीतिक पार्टियां हैं और 22 ऑफिशियल भाषाएं हैं,हजारों बोलियां हैं. भारत में हर 100 मील पर खाने का तरीका बदल जाता है. भारत इ विविधिता की जिंदगी जीने का प्राकृतिक तरीका है. भारत जल्द दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने वाला है.

PM Modi Speech In US Parliament

पीएम मोदी ने कहा- अमेरिकी कांग्रेस को संबोधित करना एक बड़ा सम्मान है। इस सम्मान के लिए मैं भारत की 1.4 अरब जनता की ओर से हार्दिक आभार व्यक्त करता हूं। पिछले साल भारत ने आजादी के 75 साल पूरे किए हैं।

उन्होंने कहा- भारत दुनिया की आबादी का छठा हिस्सा है। पिछली शताब्दी में जब भारत को आजादी मिली तो इससे अन्य देशों को भी प्रेरणा मिली। इस सदी में जब भारत विकास का बेंचमार्क स्थापित करेगा तो अन्य देश भी इससे प्रेरित होंगे।

उन्होंने कहा- 9/11 हमले और मुंबई में 26/11 हमले के एक दशक से अधिक समय के बाद भी अभी तक कट्टरवाद और आतंकवाद पूरी दुनिया के लिए गंभीर खतरा है। ये विचारधाराएं नई पहचान और नया रूप लेती रहती हैं, लेकिन इनके इरादे वही हैं। आतंकवाद मानवता का दुश्मन है और इससे निपटने में कोई किंतु-परंतु नहीं हो सकता। हमें आतंक को बढ़ावा देनी वाली ताकतों पर काबू पाना होगा।

Next Story