राष्ट्रीय

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: जल्द 11 करोड़ किसानों के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करेगी सरकार, जानिए..

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: जल्द 11 करोड़ किसानों के अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करेगी सरकार, जानिए..
x

PM Kisan Samman Nidhi

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10th Installment: केंद्र सरकार जल्द प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना की दशवीं किश्त जारी करने जा रही है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10 kist check: देश के लाखो किसान भाइयों के लिए खुशखबरी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार केंद्र की मोदी सरकार जल्द किसानो के अकाउंट में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) की दसवीं किश्त (10th installment) डालने जा रही है।

दसवीं किश्त कब आएगी (PM Kisan Samman Nidhi Yojana 10th Installment)?


बता दें मोदी सरकार अब तक देश के 11 करोड़ से अधिक किसान भाइयो को 1.58 लाख करोड़ रुपये ट्रांसफर कर चुकी है। PM किसान सम्मान निधि योजना की वेबसाइट के अनुसार इसकी पिछली किश्त यानि नौवीं किश्त, 9 अगस्त 2021 को जारी हो चुकी है। और अब जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार ने किसानों के बैंक अकाउंट्स में 10वीं किश्त के पैसे ट्रांसफर करने की पूरी तैयारी भी कर ली है और हो सकता है की यह राशि 15 दिसंबर तक जारी की जा सकती है।

क्या है PM Kisan Samman Nidhi Yojana ?


प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि योजना मोदी सरकार द्वारा किसानो के लिए चलाई जाने वाली प्रमुख योजनाओ में से एक है। इस योजना के माध्यम से सरकार ने देश के किसानो को सीधा लाभ पहुंचाने की कोशिश की है। अगस्त 2019 को शुरू हुई इस योजना के तहत मोदी सरकार किसान भाइयो के अकाउंट में हर साल तीन किश्तों में 6000 रूपए ट्रांसफर करती है।

कैसे करें PM Kisan Samman Nidhi Yojana Status Check ?


1- PM का स्टेटस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) की आधिकारिक वेबसाइट (pmkisan.gov.in) पर जाना पड़ेगा।

2- जिसके बाद आपको वेबसाइट पर ऑप्शन 'फार्मर्स कॉर्नर' (Farmers Corner) दिखाई देगा।


3- जहाँ आपको ब्रेनिफिशियरी स्टेटस टैब (Brainificiary Status Tab) दिखेगा, जिसपर आपको क्लिक करना होगा।


4- और फिर यहां आपको एक नए पेज पर आधार नंबर, अकाउंट नंबर, मोबाइल नंबर का ऑप्शन दिखाई देगा।

5- मांगी गई सभी जानकारी सही तरीके से भरने के बाद आपको गेट डेटा पर क्लिक करना होगा और फिर क्या आपकी डिटेल आपके सामने होगी.. बता दें आपको यहां आपके हर ट्रांजेक्शन की जानकारी मिल जाएगी। मतलब आपके अकाउंट में आखिरी किश्त कब आई और किस बैंक अकाउंट में जमा हुई।

Next Story