राष्ट्रीय

PM Kisan News: किसानों के लिए खुशखबरी, बढ़ सकती है किसान सम्मान निधि की राशि

PM Kisan
x

PM Kisan

PM Kisan News:

PM Kisan News: देश के किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार हर 4 महीने में 2000 रुपए किसानों के खाते में डाले जा रहे हैं। वर्ष भर में किसानों को 6000 प्राप्त हो रहे हैं। लेकिन इसी बीच जानकारी मिल रही है कि प्रधानमंत्री कार्यालय को एक प्रस्ताव तैयार कर कृषि मंत्रालय द्वारा भेजा गया है। अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो संभवतः किसानों की सम्मान निधि राशि में बढ़ोतरी हो सकती है। यह बढ़ोतरी 3000 रुपए तक संभव हो सकती है।

क्या भेजा गया प्रस्ताव

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की एक बड़ी योजना है। इस योजना के माध्यम से किसानों को सीधे सहायता राशि भेजी जा रही हैं। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो कृषि मंत्रालय द्वारा एक प्रस्ताव तैयार कर प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा गया है। अगर इस पर सहमति बनती है तो इसे कैबिनेट में लाया जा सकता है। इसलिए भी संभावना अधिक पाई जा रही है कि क्योंकि इसी वर्ष के अंत में देश के कई राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान तथा तेलंगाना में चुनाव होंगे। वही वर्ष 2024 में लोकसभा के चुनाव होने हैं। अगर इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है तो किसानों के एक बड़े समूह को संतुष्ट करने में सरकार का अहम रोल माना जायेगा।

15वीं किस्त का इंतजार

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 14 वी किस्त डाली जा चुकी है। अब किसानों को 15वी किस्त का इंतजार है। ज्ञात हो कि सम्मान निधि तीन किस्तों में दी जाती है। पहली किस्त अप्रैल से जुलाई के बीच, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच दी जाती है। वर्ष के दूसरी किस्त का समय नजदीक है। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि अक्टूबर या नवंबर के महीने में किसानों को किसान सम्मान निधि की किस से प्राप्त हो सकती है।

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

Sandeep Tiwari | रीवा रियासत

    Next Story