राष्ट्रीय

दिल खोलकर दान करने वाले रतन टाटा को बड़ी जिम्मेदारी मिली, PM Care Fund के ट्रस्टी बनाए गए

Aaryan Puneet Dwivedi
21 Sept 2022 3:57 PM IST
PM Care Fund New Trustee List
x

PM Care Fund New Trustee List 

PM Care Fund New Trustee List 2022: दिल खोलकर दान करने वाले भारतीय उद्योगपति एवं टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा को पीएम केयर फंड का नया ट्रस्टी नियुक्त किया गया है.

PM Care Fund New Trustee List 2022: दिल खोलकर दान करने वाले भारतीय उद्योगपति एवं टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा को पीएम नरेंद्र मोदी ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है. रतन टाटा को पीएम केयर फंड का नया ट्रस्टी नियुक्त किया गया है. टाटा के साथ पूर्व जस्टिस केटी थॉमस (KT Thomas) और लोकसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर करिया मुंडा (Kariya Munda) को भी ट्रस्टी नियुक्त किया गया है.

मंगलवार को पीएम मोदी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री केयर फंड के बोर्ड ऑफ़ ट्रस्टी की बैठक संपन्न हुई. इस बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के साथ वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मौजूद रहीं. इसके साथ ही नए सदस्यों ने भी बैठक में हिस्सा लिया. पीएम ने नए सदस्यों रतन टाटा, केटी थॉमस और करिया मुंडा का स्वागत किया. PM CARES फंड को 2020 में कोरोना महामारी के दौरान आपातकालीन राहत (Emergency Relief) के रूप में बनाया गया था. इस फंड के अध्यक्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं.

पीएम केयर फंड में ये नए सदस्य

रिपोर्ट के मुताबिक, इसके अलावा भी देश के कुछ अन्य बड़ी हस्तियों को सलाहकार समूह में नॉमिनेट किया गया है. इसमें कहा गया कि एडवाइजरी बोर्ड में पूर्व कैग राजीव महर्षि, इन्फोसिस फाउंडेशन की पूर्व चेयरपर्सन सुधा मूर्ति, इंडिकॉर्प्स और पिरामल फाउंडेशन के पूर्व सीईओ आनंद शाह को नामित किया गया है.

दिल खोलकर दान करते हैं रतन टाटा

भारतीय उद्योगपति एवं टाटा संस के चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata) की शख्सियत देखें, तो वो सिर्फ एक बिजनेसमैन ही नहीं, बल्कि एक सादगी से भरे नेक और दरियादिल इंसान, लोगों के लिए आदर्श और प्रेरणास्रोत भी हैं. वे अपने टाटा ग्रुप से जुड़े छोटे से छोटे कर्मचारी को भी अपना परिवार मानते हैं और उनका ख्याल रखने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ते. इसके अलावा वे कमाई का एक बड़ा हिस्सा डोनेट करने के लिए भी जाने जाते हैं.

प्रधानमंत्री ने कही ये बड़ी बात

प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और आपात स्थिति राहत कोष (PM CARES Fund) का ट्रस्ट रजिस्ट्रेशन 27 मार्च, 2020 को नई दिल्ली में रजिस्ट्रेशन एक्ट1908 के तहत कराया गया था. इस फंड में दिया जाने वाला दान या डोनेशन पूरी तरह कर मुक्त होता है. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के मुताबिक, पीएम मोदी ने कहा कि नए ट्रस्टियों और सलाहकारों की भागीदारी से इस फंड की कार्यप्रणाली को व्यापक दृष्टिकोण मिलेगा. उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में उनका व्यापक अनुभव, इस कोष को विभिन्न सार्वजनिक आवश्यकताओं के प्रति अधिक उत्तरदायी बनाने में और अधिक उत्साह प्रदान करेगा.

गौरतलब है कि लेखापरीक्षण की ओर से बीते दिनों जारी बयान में जानकारी देते हुए बताया गया था कि कोविड-19 महामारी जैसी आपात स्थिति से निपटने के लिए बनाये गये प्रधानमंत्री नागरिक सहायता और राहत कोष (पीएम केयर्स फंड) में वित्त वर्ष 2020-21 में लगभग तीन गुना वृद्धि हुई और यह राशि 10,990 करोड़ रुपये हो गई, जबकि इस फंड से खर्च की रकम बढ़कर 3,976 करोड़ रुपये हो गई. इसमें प्रवासी कल्याण के लिए 1,000 करोड़ रुपये और कोविड टीकों की खरीद के लिए 1,392 करोड़ रुपये से अधिक की रकम भी शामिल रही.

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi

Aaryan Puneet Dwivedi is a senior editor and an experienced journalist who has been active in the news industry since 2013. He has extensive experience covering and editing news across multiple fields, including politics, national and international affairs, sports, technology, business, and social issues. He is a state-level accredited journalist recognized by the Madhya Pradesh government. Known for his in-depth understanding of news and current affairs, he focuses on delivering accurate, reliable, and reader-friendly information across all major news categories.

Next Story