
PGT Age Limit New Rule 2022: सरकारी टीचर बनने का सपना देखने वालों के लिए बुरी खबर, ऐज लिमिट को लेकर आई बड़ी अपडेट

PGT Age Limit News: पोस्ट ग्रेजुएट शिक्षक (Post Graduate Teacher) पीजीटी की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए एक बुरी खबर है। पीजीटी बनने का सपना संजाए शिक्षकों की उम्र अगर 30 वर्ष से अधिक हो गई है तो वह अब पीजीटी नहीं बन पाएंगे।
बताया गया है कि राजधानी के सरकारी स्कूलों में पीजीटी के रिक्त पदों की भर्ती नियमों में बदलाव किया गया है। इस बदलाव के तहत 30 वर्ष से अधिक उम्र के उम्मीदवार सरकारी विद्यालयों में पीजीटी की दौड़ से बाहर हो गए हैं।
अभी तक पीजीटी के तहत होने वाली शिक्षकों की भर्ती में अभ्यर्थियों की अधिकतम आयु-सीमा 36 वर्ष थी। जबकि नए प्रस्तावित नियमों के तहत अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष होगी। अब इन पदों पर केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। जिनकी उम्र 21 से 30 वर्ष के बीच होगी। हालांकि केन्द्र सरकार के विभागों में सेवा दे रहे आवेदकों को पांच वर्ष की छूट मिलेगी। सरकार का यह निर्णय चालू सत्र से ही लागू होगा।
13967 पदों पर नियुक्ति
शिक्षा निदेशालय के एक अधिकारी के मुताबिक स्कूलों में पीजीटी के कुल 13967 पद रिक्त है। इनमें से 50 प्रतिशत पद सीधी भर्ती से, जबकि शेष 50 प्रतिशत पद पदोन्नति कोटा से भरे जाएंगे। गौरतलब है कि कुल 19 विषयों पर भर्ती की जानी है।
इन विषयों पर नियुक्ति
जिन विषयों पर नियुक्ति की जानी है उसमें हिंदी, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, बंगाली, कृषि, जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, वाणिज्य, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, भूगोल, इतिहास, बागवानी, गणित, भौतिक, विज्ञान, राजनीति, विज्ञान, समाज शास्त्र और मनोविज्ञान विषय शामिल है।
पदोन्नति के नियम में भी बदलाव
सरकार ने चालू सत्र से पदोन्नत पदों के नियमों में भी बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद से जो शिक्षक टीजीटी के विभिन्न पदों पर कार्यरत है, उन्हें उसी विषय के पीजीटी पदों पर पदोन्नत किया जाएगा। बशर्ते की पदोन्नति के लिए पोस्ट ग्रेजुएट में भी टीजीटी विषय का होना अनिवार्य किया गया है।




