राष्ट्रीय

Petrol Price: करोड़ो लोगो के लिए बड़ी खबर, तेल की कीमतों में बढ़ोत्तरी का ऐलान

indore mp news
x
तेल की कीमतों को लेकर एक बार फिर बड़ा ऐलान कर दिया गया है.

उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों का चुनाव समाप्त होते ही देश की सरकार तेल कम्पनियों को खुली छूट दे दी। रूस तथा यूक्रेन के मध्य चल रहे युद्ध की वजह से कच्चे तेल की कीमत पहले ही बढ़ रहे थे। लेकिन चुनाव को देखते हुए तेल की कीमत में इजाफा नहीं किया जा रहा था। लेकिन जैसे ही चुनाव परिणाम आये तेल की कीमत बढ़ने लगी। हालत यह है कि देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 100 रूपये तक पहुंच गया है। ऐसे में राजधानी के लोगों को तेल भरवाने ेमें दम निकलने लगा है।

100 के पार पहुंचा पेट्रोल

बात अगर देश की राजधानी दिल्ली की करें ते पता चलता है कि पेट्रोल की कीमत 100.21 रूपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल 91.47 रूपये प्रति लीटर बिक रहा है। जानकारी के अनुसार 8 दिन में सतवी बार कीमत बढ़ने से पेट्रोल के दाम में करीब 4.90 रूपये बढाये गये हैं।

संसद में हुआ हंगामा

बढ़ रही महंगाई के कारण देश की जनता का हाल बेहाल है। ऐसे में विपक्ष महंगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने का प्रयास कर रही है। विपक्ष का कहना है कि महंगाई की वजह से देश के हर नागरिक की आमदनी तो सीमित है लेकिन महंगाई ने उसकी व्यवस्था पर ग्रहण लगा दिया है। लोगों को आम उपयोग की चीजें भी महंगे दाम में मिल रही है।

लेकिन सरकार का कहना है कि वह तेल की कीमत इस समय चल रहे रूस यूक्रेन युद्ध की वजह से बढ रहे हैं। विश्व स्तर पर कच्चे तेल की कीमत बढी हुई है। ऐसे में देश की तेल रिफायनरी कम्पनियां तेल के दाम बढ़ा रही हैं।

बढे कई सामानो के दाम

तेल की कीमत बढ़ने से अन्य सामनों के दाम बढने लगे हैं। जिन सामानों के दाम बढ गये उनके लिए तो अच्छा है। लेकिन जिनके दाम निश्चित है उन्हे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि लागत बढ़ने से वस्तु का लागत मूल्य बढ़ा हुआ है। पुराने दाम पर बिक्री करना घाटे का सौदा साबित हे रहा है। इसीलिए लोग दाम बढ़ा रहे हैं।

किसान परेशान

सबसे ज्यादा समस्या किसानों को हो रही है। किसानी के कार्य में उपयोग होने वाले संसाधनों के किराये में वृद्धि हो गई। वहीं अनाज की कीमत जहां की तहां है। लेगो को होने वाली इस परेशानी से बचाने का प्रयास किया जाय तो कैसे इस पर कोई ध्यान देने वाला नही है।

Next Story