राष्ट्रीय

Petrol / Diesel Rate : देश में फूटा पेट्रोल बंम, कई राज्य इसकी चपेट में, मामला पहुचा 100 से ज्यादा....

Aaryan Dwivedi
20 Feb 2021 1:09 PM GMT
Petrol / Diesel Rate : देश में फूटा पेट्रोल बंम, कई राज्य इसकी चपेट में, मामला पहुचा 100 से ज्यादा....
x
Petrol / Diesel Rate : देश की जनता इस समय पेट्रोल बंम की चपेट में है। पेट्रोल बम ने चारो ओर तबाही मच रखी है। देश के लोग हैरान और परेशान हैं। इस बम का असर इतना है कि लोगों के मुह से आवाज ही नहीं निकल रही है। लेाग मौन है। किसी के मुह से आवाज ही नही फूट रहे है। वहीं रोजाना बढ़ती तेल की कीमतें हर दिन नये रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस पेट्रोल बंम ने समाज को दो भागों में बांद दिया है पहला सत्ता पक्ष और दूसरा विपक्ष के रूप में है। सत्ता पक्ष तो सत्ता का गुणनान करने से ही नही थक रही। भले ही घर जाने के बाद महंगाई की मार की उनके घर पर भी नजर आती होगी।

देश में फूटा पेट्रोल बंम, कई राज्य इसकी चपेट में, मामला पहुचा 100 से ज्यादा....

Petrol / Diesel Rate : देश की जनता इस समय पेट्रोल बंम की चपेट में है। पेट्रोल बम ने चारो ओर तबाही मच रखी है। देश के लोग हैरान और परेशान हैं। इस बम का असर इतना है कि लोगों के मुह से आवाज ही नहीं निकल रही है। लेाग मौन है। किसी के मुह से आवाज ही नही फूट रहे है। वहीं रोजाना बढ़ती तेल की कीमतें हर दिन नये रिकॉर्ड तोड़ रही है। इस पेट्रोल बंम ने समाज को दो भागों में बांद दिया है पहला सत्ता पक्ष और दूसरा विपक्ष के रूप में है। सत्ता पक्ष तो सत्ता का गुणनान करने से ही नही थक रही। भले ही घर जाने के बाद महंगाई की मार की उनके घर पर भी नजर आती होगी।
जनकारी के अनुसार देश मे आज शनिवार को भी पेट्रोल और डीजल के दामों मे बढोत्तरी देखी गई हैं। जानकारी के अनुसार आज पेट्रोल की कीमत में 38 से 39 पैसे की इजाफा हुआ है। वही डीजल की कीमत 37 से 39 पैसा रहा।
वहीं विपक्ष सरकार पर निशाना तो साधना चाहती है लेकिन सफल योजना नहीं बना पा रही है। सरकार को विपछ घेर नहीं पा रही है। यही भाजपा की सरकार थी जब मनमोहन सिंह के कार्यकाल मंे डीजल तथा पेट्रोल के दाम अगर एक रुपया या फिर कछ पैसे बढ़ जाते थे तो विपछ में बैठी आज की भाजपा सरकार आंदेालन करने लगती थी।

जनता के हितों की रक्षा में अपना पूरा बल लगा देती थी। कोई सायकल पर तो विपछ का कोई नेता बैलगाडी में सफर कर लोकसभा के सामने से गुरने लगते थे। सरकार के बडे नेताओं को जवाब देने के लिए जनता के सामने आना पड़ता था। लेकिन आज न विपछ सरकार को मजबूती के साथ घेर पा रही है और न ही सरकार को अपने पुराने दिन याद हैं। हर दिन बढ रही तेल की कीमत ने देश के लोगों का बजट गडवाडा दिया। है। जैसे ही तेल के दाम बढते हैं वैसे ही आघोषित रूप से बसों और ट्रकों का किराया बढ जाता है। ऐसे हालात में कच्चे पदार्थों की कीमत में अघोषित रूप से बढ जाया करती हैं।

अगर आज के बढे दामों की ओर ध्यान दिया जाय तो पता चलता है कि देश की आर्थिक राजधानी के रूप में विकसित मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97 रुपये डीजल 88.6 रू है। वहीं कोलकाता में पेट्रोल 91.78 डीजल 84.56 रु। दिल्ली के हाल भी बेहाल है यहां पेट्रोल 90.58 तो डीजल 80.97 रूपये है। कोलकाता भी पेट्रोल 91.78 तो डीजल 84.56 रूपये है। चेन्नई में पेट्रोल 92.59 और डीजल 85.98 रुपये प्रति लीटर है।

राजस्थान के गंगानगर में पेट्रोल की कीमत 100 के पार हो गई है। 100 के पार की स्थिति देश के कई जिलों की है। वहीं मध्य प्रदेश के कई शहर के लोग पेट्रोल 100 रूपये लीटर भरवा रहें है। मध्य प्रदेश के बालाघाट में पेट्रोल 100.13 रुपया, शहडोल में 100.23 रुपया तथा रीवा में 100.25 रूपया है।

Next Story