राष्ट्रीय

Petrol-Diesel की कीमतों में फिर हुआ भारी इजाफा, जानिए क्या है लेटेस्ट रेट्स

indore mp news
x
Petrol Diesel Price News: देश में बढ़ती महंगाई ने सबको परेशान करके रखा है।

Petrol Diesel Price Today News: देश में बढ़ती महंगाई ने सबको परेशान करके रखा है। LPG सिलेंडर की कीमतों में हो रहा इजाफा लोगों की धड़कनों को तेज कर रहा है। वही देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी आसमान छू रही हैं। देश में ऐसा प्रभाव इसलिए पड़ रहा है क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड आयल की कीमतों में वृद्धि हो रही है जो कि $100 प्रति बैरल के लगभग पहुंच गई है। यही कारण है कि हमारे देश में पेट्रोल डीजल की कीमत दिन पर दिन बढ़ रही है।

22 मार्च से लगातार हो रहा इजाफा

ज्ञात हो कि 22 मार्च से पेट्रोल की कीमतें बढ़ाई गई थी जिसके बाद कीमतों में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है। मिल रही जानकारी के अनुसार 24 मार्च और 1 अप्रैल को छोड़कर प्रत्येक दिन पेट्रोल और डीजल की कीमतों में उछाल आ रहा है। 22 मार्च से अब तक पेट्रोल की कीमतों में कुल 8 रूपया 40 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है।

क्या है दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की कीमतें

भारत की राजधानी दिल्ली की बात करें तो 4 अप्रैल दिन सोमवार को यहां पेट्रोल और डीजल की रेट में काफी इजाफा किया गया है। जहां एक तरफ पेट्रोल की कीमतों में 40 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई वहीं दूसरी तरफ डीजल की कीमतों में भी इतनी ही वृद्धि की गई। देखा जाए तो 40 पैसे बहुत ज्यादा नहीं है लेकिन दिल्ली में अब पेट्रोल की कुल कीमत हो चुकी है 103.81 रुपए प्रति लीटर। बात करें डीजल की तो दिल्ली में डीजल 95.07 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

मुंबई में पेट्रोल के बढ़े हुए दाम

IOCL की तरफ से जारी किए गए लेटेस्ट अपडेट के अनुसार देश की इकोनॉमी कैपिटल मुंबई में 4 अप्रैल का पेट्रोल का रेट है 118.83 रुपए। जबकि मुंबई में डीजल की कीमतें 103.07 रुपए प्रति लीटर बढ़ चुकी है। आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग राज्यों में स्थानीय करो के आधार पर निर्धारित की जाती हैं।

तुलनात्मक रूप से देखा जाए तो मुंबई में सबसे अधिक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है। इसके अलावा प्रमुख महानगरों में पेट्रोल की कीमत ₹100 प्रति लीटर है। इसमें दिल्ली महानगर शामिल नहीं है। मिल रही जानकारी के अनुसार, विशेषज्ञों का मानना है कि, अभी कीमतों में और भी इजाफा हो सकता है जिससे जनता की परेशानी बढ़ सकती है।

Next Story