राष्ट्रीय

Petrol-Diesel Price December 2022: 138 करोड़ लोगो के लिए खुशखबरी! डीजल-पेट्रोल के दाम को लेकर आई Latest Update, ₹5-₹5 प्रति लीटर सस्ता होगा तेल, बिन देर किए फटाफट जाने

Petrol-Diesel Price December 2022: 138 करोड़ लोगो के लिए खुशखबरी! डीजल-पेट्रोल के दाम को लेकर आई Latest Update, ₹5-₹5 प्रति लीटर सस्ता होगा तेल, बिन देर किए फटाफट जाने
x
Petrol-Diesel Price Down: देशवासियों को डीजल पेट्रोल पर भारी छूट मिलने वाली है.

Petrol-Diesel Price Today: देशवासियों को डीजल पेट्रोल पर भारी छूट मिलने वाली है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर घट रहे कच्चे तेल के दाम का लाभ अब देशवासियों को ही मिलेगा। पेट्रोलियम कंपनियां बहुत जल्दी डीजल पेट्रोल के दाम कम करने वाली है। जानकारी मिल रही है कि डीजल और पेट्रोल पर प्रति लीटर 5-5 रुपए घटने वाले हैं। दोनों ही पेट्रोलियम पदार्थों में एक साथ कटौती होने के संकेत मिल रहे हैं। माना जा रहा है कि 5 दिसंबर को इसकी घोषणा हो जाएगी।

कच्चे तेल की कीमत में कटौती Petrol-Diesel Price Cut

राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल क्रूड आयल के भाव काफी कम हुए हैं। जिसकी वजह से घरेलू डीजल पेट्रोल के दाम कम होने वाले हैं। जानकारी के अनुसार क्रूड आयल का भाव 90 डॉलर प्रति बैरल नीचे चला गया है। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत 82 डालर प्रति बैरल के स्तर पर है।

कच्चे तेल की कीमत में मार्च 2022 के बाद अब तक में करीब 27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। कंपनियों को होने वाला घाटा पूरा हो चुका है। ऐसे में अब कंपनियां डीजल पेट्रोल के दाम कम करेंगी।

जानकारों ने की घोषणा
petrol diesel price today 5 December 2022

डीजल पेट्रोल के दाम कम होने की घोषणा न तो सरकार द्वारा की गई है और न ही पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा। बाजार के जानकार तथा आईआईएफएल सिक्योरिटीज डायरेक्टर संजीव भसीन द्वारा बताया गया है कि 5 दिसंबर को डीजल पेट्रोल की कीमत में बड़ी कटौती हो सकती है।

क्या है डीजल पेट्रोल के महानगरों में दाम petrol diesel price today in india

देश की राजधानी दिल्ली समेत मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में डीजल पेट्रोल के दामों की स्थिति कुछ इस प्रकार है।

दिल्ली में डीजल- 89.62, पेट्रोल 96.72 रुपए।

मुंबई में डीजल- 94.27, पेट्रोल 106.31 रुपए।

चेन्नई मे डीजल- 94.2 4, पेट्रोल 102.63 रुपए।

कोलकाता में डीजल- 92.76, पेट्रोल 106.03 रुपए।

Next Story