राष्ट्रीय

नूपुर शर्मा पर तल्ख़ टिप्पणी करने वाले जस्टिस सूर्यकान्त के खिलाफ याचिका दायर, कहा अपनी टिप्पणी वापस लें

नूपुर शर्मा पर तल्ख़ टिप्पणी करने वाले जस्टिस सूर्यकान्त के खिलाफ याचिका दायर, कहा अपनी टिप्पणी वापस लें
x
Petition filed against Justice Suryakant: जस्टिस सूर्यकान्त ने देश भर में हुई हिंसा और उदयपुर में कन्हैयालाल की हत्या का जिम्मेदार नूपुर शर्मा को बताया है

Justice Suryakant Nupur Sharma: सस्पेंडेड बीजेपी प्रवक्ता नूपुर शर्मा पर तल्ख़ टिप्पणी करने वाले सुप्रीम कोर्ट जस्टिस सूर्यकान्त के खिलाफ याचिका लगाई गई है. याचिका में कहा गया है कि जज साहेब ने नूपुर शर्मा को लेकर जो विवादित टीप दी है उसे वापस ले लिया जाए. गोरतलब है कि जस्टिस सूर्यकान्त ने देश में हुई हिंसा और उदयपुर में हुए कन्हैयालाल की हत्या का जिम्मेदार नूपुर शर्मा को ठहरा दिया था और नेशनल टीवी में आकर देशवासियों से माफ़ी मागंने के लिए कहा था।

जस्टिस सूर्यकान्त ने 9 पॉइंट में बताया था कि देश भर में मुसलमानों ने जितना भी बवाल काटा, पथराव किया, हिंसा की और आतंकियों ने कन्हैयालाल का बेरहमी से कत्ल किया यह सब नूपुर शर्मा के पैगम्बर मुहम्मद पर किए कॉमेंट के कारण हुआ है. इसके बाद देशभर के लोगों ने जस्टिस सूर्यकान्त को घेरना शुरू कर दिया।

जस्टिस सूर्यकान्त अपनी टिप्पणी वापस लें

1 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट जस्टिस सूर्यकान्त ने नूपुर शर्मा के खिलाफ तल्ख़ टिप्पणी की थी. जस्टिस की टीप लोगों को बेतुकी और पक्षपात से भरी हुई लगी. जिसके बाद सामाजिक कार्यकर्त्ता अजय गौतम ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई और जस्टिस सूर्यकान्त द्वारा नूपुर शर्मा पर की गई टिप्पणी को वापस लेने के लिए कहा. यह याचिका चीफ जस्टिस एनवी रमना को दी गई है। याचिका में कहा गया है कि नूपुर शर्मा को फेयर ट्रायल का मौका मिलना चाहिए, उनकी जान को खतरा है इसी लिए देशभर में कराए गए मामले दिल्ली में ट्रांसफर कर दिए जाएं।

जस्टिस सूर्यकान्त ने नूपुर शर्मा के लिए 9 बातें बोली

  1. नूपुर शर्मा ही उदयपुर हत्याकांड की जिम्मेदार हैं.
  2. वह देश में आग के लिए जिम्मेदार हैं.
  3. उन्हें बिना शर्त TV के सामने माफी मांगनी चाहिए थी.
  4. नूपुर शर्मा ने देश के विशेष समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया.
  5. देश में जो कुछ भी हुआ नूपुर शर्मा ही केवल उसके लिए जिम्मेदार हैं.
  6. दिल्ली पुलिस नूपुर शर्मा को गिरफ्तार करने में नाकाम रही.
  7. देश भर में होने वाली घटनाओं के लिए वह अकेले ही जिम्मेदार हैं.
  8. नूपुर शर्मा की हल्की जुबान ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है.
  9. नूपुर का गुस्सा उदयपुर की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए जिम्मेदार है.

नूपुर शर्मा ने पैगम्बर मुहमम्मद पर विवादित कॉमेंट तब किया था जब डिबेट पैनल में बैठे मुस्लिम नेता ने शिवलंग का मजाक उडाया था। लेकिन हिन्दू देवता पर भद्दी टिप्पणी करने वाले तस्लीम एहमद रहमानी के खिलाफ FIR भी दर्ज नहीं हुई और नूपुर शर्मा के नामपर तालिबानी हत्याएं होने लगीं।

Nupur Sharma Video On Prophet Muhammad

https://www.rewariyasat.com/national/nupur-sharma-comment-on-muhammad-what-nupur-sharma-said-about-prophet-muhammad-90161


Next Story