राष्ट्रीय

इस ब्लड ग्रुप वालों को है कोरोना का सबसे ज्यादा खतरा, रिसर्च में हुआ खुलासा

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:44 AM IST
इस ब्लड ग्रुप वालों को है कोरोना का सबसे ज्यादा खतरा, रिसर्च में हुआ खुलासा
x
नई दिल्ली। कोरोनावायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब इसने इंडिया में भी अपने पैर पसार लिए हैं। ऐसे में इस बीमारी को लेकर तरह-

नई दिल्ली। कोरोनावायरस का कहर लगातार बढ़ता ही जा रहा है। अब इसने इंडिया में भी अपने पैर पसार लिए हैं। ऐसे में इस बीमारी को लेकर तरह-तरह के शोध भी किए जा रहे हैं। हाल ही में वुहान के वैज्ञानिकों ने कोरोना वायरस की जड़ तक पहुंचने के लिए लगभग वायरस से संक्रमित 2173 लोगों पर अध्ययन किया गया। इसमें पाया गया कि कुछ खास ब्लड ग्रुप के लोगों को ये बीमारी जल्दी चपेट में ले रही है। जबकि दूसरे ब्लड ग्रुप के लोग इतने ज्यादा प्रभावित नहीं हो रहे हैं। People of this blood group are at highest risk of corona, research revealed

एक ब्रिटिश अखबार में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार हुबेई प्रांत के तीन अस्पतालों में भर्ती कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों में करीब 206 लोगों की मौत हो गई थी। हैरानी की बात यह है कि इनमें से 85 लोगों का ब्लड ग्रुप ए था। शोधकर्ताओं ने जिन 2173 संक्रमित लोगों पर रिसर्च की थी, उसमें पाया गया कि करीब 38 फीसदी लोग ब्लड ग्रुप ए वाले हैं। वहीं इससे सबसे कम प्रभावित होने वालों में से ब्लड ग्रुप ओ के लोग हैं। उनमें महज 26 फीसदी लोग ही ऐसे मिले जो कोरोनावायरस से संक्रमित हुए थे।

चीन के तियानजिन स्थित स्टेट की लेबोरटरी ऑफ एक्सपेरिमेंटल हीमैटोलॉजी के वैज्ञानिक गाओ यिंगदाई ने कहा है कि यह रिसर्च कोरोना के इलाज को खोजने में मदद करेगी। वैज्ञानिकों ने बताया कि पहले भी एक भयंकर बीमारी फैली थी। जिसका नाम सार्स-सीओवी-2 (SARS-COV-2) था। उस वक्त भीब्लड ग्रुप ओ के लोग कम बीमार पड़े थे, जबकि बाकी ब्लड ग्रुप के लोग काफी ज्यादा प्रभावित हुए थे। वैज्ञानिकों का कहना है कि ब्लड ग्रुप ए वाले ज्यादा सतर्क रहें, लेकिन दूसरे ब्लड ग्रुप के लोग इस बीमारी को हलके में न लें। क्योंकि लापरवाही के चलते जान भी जा सकती है। फिलहाल दुनिया भर में कोरोना वायरस की वजह से 187,725 लोग संक्रमित हैं। जबकि, 7822 लोगों की मौत हो चुकी है।

Next Story