राष्ट्रीय

India में इस Age के लोग ज्यादातर हो रहें संक्रमित, Coronavirus पर चौकाने वाला खुलासा

Aaryan Dwivedi
16 Feb 2021 11:48 AM IST
India में इस Age के लोग ज्यादातर हो रहें संक्रमित, Coronavirus पर चौकाने वाला खुलासा
x
Coronavirus पर चौंकाने वाली खबर आ रही है, India में बीच एवं कम Age वाले लोग ज्यादातर संक्रमण के शिकार हो रहें हैंनई दिल्ली: Coronavirus संक्रम

Coronavirus पर चौंकाने वाली खबर आ रही है, India में बीच एवं कम Age वाले लोग ज्यादातर संक्रमण के शिकार हो रहें हैं

नई दिल्ली: Coronavirus संक्रमण के शिकार लोगों में एक अलग ट्रेंड India में सामने आ रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक यूरोप और पूरी दुनिया से ठीक अलग India में सबसे ज्यादा बुजुर्ग नहीं बल्कि बीच वाली Age और कम Age के लोग संक्रमण के शिकार हो रहे हैं.

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के मुताबिक जीरो से 20 साल की Age के 9 फीसदी मामले India में संक्रमण के सामने आए हैं. इसी तरह से 20 से 40 की Age के 42 फीसदी संक्रमण के केस India में सामने आ रहे हैं, जबकि 40 से 60 साल की Age के 33% संक्रमण के मामले India में सामने आए हैं और 7 साल से ज्यादा Age के लोगों के मामले से 17 फीसदी हैं.

ये भी पढ़ें- Tablighi Jamaat वालों के नाटक, डॉक्टरों से बोले- दवा नहीं खाएंगे, Allah बचाएगा

अभी तक जो भी संक्रमण के केस India में है, उनमें से 58 क्रिटिकल हालत में है. स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से कहा गया है कि हर स्तर पर Logistics उपलब्ध कराने का सरकार पूरा प्रयास कर रही है.

जमात से जुड़े 22000 लोग क्वारंटाइन में

तबलीगी जमात से जुड़े संक्रमण के मामलों को लेकर गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि अभी तक तबलीगी जमात से जुड़े 22000 लोगों को क्वारंटाइन कर दिया गया है. इनमें से एक हजार 23 लोगों में संक्रमण के मामले कंफर्म हो चुके हैं.

लव अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय ने गाइडलाइन जारी की है. उन्होंने कहा कि परिवार में भी अपना फेस कवर या मास्क किसी से शेयर ना करें. आईसीएमआर की तरफ से और गंगाखेड़कर ने कहा है कि अभी तक 75000 लोगों के टेस्ट किए गए हैं.

सभी लैब 10,000 टेस्ट प्रतिदिन कर रहे हैं

लव अग्रवाल ने कहा कि हमारी टेस्टिंग की प्रस्तुति लगातार बढ़ रही है. पहले हम 5000 सैंपल प्रतिदिन टेस्ट कर सकते थे, अब हमारे सभी लैब 10,000 टेस्ट प्रतिदिन कर रहे हैं. कुछ देशों से लॉजिस्टिक्स के लिए हमने तालमेल कर रखा है, हमने करोड़ों की तादाद में आर्डर भी जारी किए हैं और अब सामान भी पहुंचना शुरू हो गया है.

सबसे महत्वपूर्ण बात ये है कि आज स्वास्थ्य मंत्रालय ने फैसला किया है कि प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना के दायरे में कोरोना संक्रमण के मरीज भी आएंगे. आयुष्मान योजना के तहत 50 करोड़ लोगों का हेल्थ कार्ड बना हुआ है, लिहाजा इसका फायदा यह होगा कि निजी अस्पतालों में भी कोरोना संक्रमण के मरीज इस योजना के तहत अपना इलाज करवा सकेंगे.

Next Story