राष्ट्रीय

बिहार: पश्चिमी चंपारण में 2 समुदायों के बीच बवाल, इंटरनेट सेवाएं की गई रद्द

बिहार: पश्चिमी चंपारण में 2 समुदायों के बीच बवाल, इंटरनेट सेवाएं की गई रद्द
x
Paschim Champaran Bagaha Internet Shut Down News: बिहार से बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के अंतर्गत बगहा क्षेत्र में 2 समुदायों के बीच संघर्ष के बाद इंटरनेट सेवाएं रोक दी गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को रतनमाला क्षेत्र में 1 धार्मिक शोभायात्रा में असामाजिक तत्वों की पत्थरबाजी के बाद संघर्ष शुरू हुआ। बताया जाता है कि घटना में कई पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल हो गए।

गृह विभाग के अपर मुख्‍य सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ ने जानकारी दी कि सोशल मीडिया में अफवाहों और फर्जी खबरें रोकने के लिए इंटरनेट सेवाएं आज दिन के 2 बजे तक स्‍थगित रहेंगी।

बता दें की बगहा पुलिस जिला पश्चिम चंपारण में कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए एक विशेष प्रशासनिक इकाई है। पश्चिम चंपारण के जिला मजिस्‍ट्रेट दिनेश कुमार राय ने जानकारी दी कि कि स्थिति नियंत्रण में है।

Next Story